Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज पहुँचे असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, विद्यार्थियों से किया संवाद>>मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
उत्तराखण्डदेहरादून

ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 35,883 नए मतदाता जुड़े, 1,934 नाम हटाए गए

11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियाँ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 16 नवम्बर 2026, देहरादून। जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर मंगलवार, 16 नवम्बर को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र नागरिकों, विशेषकर युवा एवं पहली बार मतदान के लिए पात्र होने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया। इसके तहत 12 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची पर 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जायेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
उन्होंने बताया कि 4 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 16,316 पुरुष, 19,563 महिला एवं 4 ट्रांसजेंडर सहित कुल 35,883 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं। वहीं, 961 पुरुष, 969 महिला एवं 4 ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,934 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 3 अक्टूबर 2026 से पूर्व जनपद में कुल 11,94,797 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण के बाद 12 नवंबर को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में 6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिला एवं 50 ट्रांसजेंडर सहित कुल 12,28,746 मतदाता दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9,263 सर्विस मतदाता भी पंजीकृत हैं, जिनमें 8,776 पुरुष एवं 487 महिला मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए बताया कि मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में एफएलसी के उपरांत 123 ईवीएम मशीनें भेजी गई हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि मतदाता मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकें।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित भाजपा के अरविंद जैन, सीपीआई (एम) के अनंत आकाश, बसपा के एसपी गौतम, केपी सिंह, सत्येन्द्र सिंह तथा आम आदमी पार्टी के कमल राणा एवं उपेन्द्र सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.