Breaking News :
>>दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण>>मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा>>विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची की गहन जाँच>>सीआईएमएस कॉलेज पहुँचे असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, विद्यार्थियों से किया संवाद>>मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

राइडर ने सुपर किंग्स को 110 रन से हराया, स्ट्राइकर्स ने अंतिम गेंद के रोमांच में थंडर्स को दी मात

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026, देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित विकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और शानदार खेल प्रदर्शन के नाम रहे। पहले सेमीफाइनल में दून किंग राइडर ने दून सुपर किंग्स को 110 रन से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दून स्ट्राइकर्स ने दून थंडर्स को अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब शनिवार को दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल में दून किंग राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छ: विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम की ओर से साकेत पंत ने 38 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। अनिल डोगरा ने 26 गेंदों में 41 और कप्तान सुनील कुमार ने 19 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। दून सुपर किंग्स की ओर से मनीष डंगवाल ने दो विकेट, जबकि अभय कैंतुरा और सुरेंद्र दसिला ने एक-एक विकेट हासिल किया।

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून सुपर किंग्स की टीम राइडर की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 17.5 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अभय कैंतुरा ने सर्वाधिक 22, मनीष डंगवाल ने 16 और अजय भट्ट ने 13 रन बनाए। दून किंग राइडर की ओर से साकेत पंत ने घातक गेंदबाजी करते हुए महज 11 रन देकर 5 विकेट झटके। अनिल डोगरा और कप्तान सुनील कुमार ने भी एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए साकेत पंत जीत के प्रमुख नायक रहे।

दूसरा सेमीफाइनल दून स्ट्राइकर्स और दून थंडर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून थंडर्स ने चार विकेट खोकर 177 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक पुरोहित ने 56 गेंदों में 66 रन और विजय जोशी ने 43 गेंदों में 54 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। कप्तान ठाकुर नेगी ने महज 15 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। स्ट्राइकर्स की ओर से शक्ति बर्तवाल और अजय राणा ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्ट्राइकर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सोबन गुसाईं ने 54 गेंदों में नाबाद 74 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अमित शर्मा ने 45 गेंदों में 54 रन बनाए। सुमन ने भी 17 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया। थंडर्स की ओर से मनमोहन पंवार और ठाकुर नेगी ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ ही स्ट्राइकर्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

खेल अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक : महेंद्र भट्ट

सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई और शुभकामनायें दीं।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, खेल संयोजक सोबन गुसाईं, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र डंगवाल (पार्थ), दर्शन सिंह रावत, वीरेंद्र नेगी, वीके डोभाल, योगेश शैली, असद खान सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें शनिवार, 21 नवम्बर को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहाँ दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.