Breaking News :
>>दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण>>मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा>>विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची की गहन जाँच>>सीआईएमएस कॉलेज पहुँचे असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, विद्यार्थियों से किया संवाद>>मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
उत्तराखण्डदेहरादून

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची की गहन जाँच

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मतदाताओं से अपने एवं परिवार के सदस्यों के नाम और विवरण की जाँच करने की अपील की

एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों एवं मतदाता सूची की त्रुटियों को नियमानुसार किया जाएगा दुरुस्त

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 18 नवम्बर 2026, देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में 01 जनवरी, 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने तथा मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 नवम्बर से 27 नवम्बर, 2026 तक एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की गहनता से जाँच करेंगे और उसमें पाई जाने वाली त्रुटियों को चिन्हित कर संबंधित मतदाताओं के माध्यम से आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान सभा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने, दर्ज विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक कराने अथवा अपात्र प्रविष्टि को हटाने के लिए 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर, 2026 तक निर्धारित प्रारूपों में दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत की जा सकती हैं। इसके लिए नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 का उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची में एक ही मतदाता का नाम एक ही बूथ पर अथवा एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज होने की स्थिति में ऐसी अतिरिक्त प्रविष्टियों को चिन्हित किया जाएगा। नियमानुसार फार्म-7 के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया अपनाते हुए अतिरिक्त प्रविष्टियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 17 एवं 18 के प्रावधानों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में अथवा किसी निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का पात्र नहीं है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी अर्ह सदस्यों का नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरण भली-भाँति जाँच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या अशुद्धि पाई जाती है तो निर्धारित अवधि के भीतर फार्म-8 भरकर अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा करें। इसी प्रकार यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह फार्म-6 के माध्यम से अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है।
उन्होंने यह भी अपील की कि मतदाता सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने वाली किसी भी अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।

डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि 12 नवम्बर, 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची सभी जिला निर्वाचन कार्यालयों, उप जिलाधिकारी कार्यालयों, तहसील कार्यालयों तथा संबंधित बीएलओ के पास उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की वेबसाइट https://ceo.uk.gov.in/ पर भी ऑनलाइन मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण देख सकते हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.