Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंत्रीमण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे गणोश जोशी, अरविंद पांडेय और रेखा आर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंत्रीमण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद पांडेय, गणोश जोशी और रेखा आर्य खास आकर्षण का केंद्र रहे। तीरथ कैबिनेट के एकमात्र सदस्य अरविंद पांडेय ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की, जबकि शपथ लेने के बाद पूर्व फौजी रहे गणोश जोशी ने एक सैनिक की तरह सैल्यूट कर समारोह में मौजूद व्यक्तियों का दिल जीत लिया। वहीं, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य शपथ ग्रहण समारोह में पारंपरिक कुमाऊंनी परिधान पहनकर पहुंची।

[box type=”shadow” ]कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी

कैबिनेट मंत्री बने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणोश जोशी का उत्साह देखते ही बना। पूर्व फौजी रहे गणोश जोशी शपथ ग्रहण के मौके पर फौजी टोपी पहनकर पहुंचे। शपथ लेने के बाद उन्होंने एक सैनिक की तरह सैल्यूट कर समारोह में मौजूद व्यक्तियों का दिल जीत लिया। समारोह में उन्होंने खूब तालियां बटोरीं। शपथ लेने के बाद जोशी भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि एक सैनिक होने पर वह हमेशा से गर्व महसूस करते रहे हैं। राजनीति में भी वह एक सिपाही के तौर पर जनता के बीच सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि एक सिपाही को बड़ा सम्मान मिला है। ये उनके जीवन का सबसे अच्छा पल है।

[/box]

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय

तीरथ कैबिनेट के एक मात्र सदस्य अरविंद पांडेय ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें संस्कृत में ही शपथ दिलवाई। उनके शपथ लेते ही समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में मंत्री रहे अरविंद पांडेय के पास विद्यालयी शिक्षा के साथ संस्कृत शिक्षा का प्रभार भी था। संस्कृत शिक्षा मंत्रलय रहते हुए उन्होंने विधानसभा भवन में सभी मंत्रियों की नामपट्टिकाएं संस्कृत में लिखे जाने की पहल भी की थी। संस्कृत में शपथ ग्रहण को उन्होंने द्वितीय राजभाषा को सम्मान दिलाने के अपने प्रयासों से जोड़ा। इस दौरान वह पूरी तरह गर्व से परिपूर्ण दिखे।

[box type=”shadow” ]राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य शपथ ग्रहण समारोह में पारंपरिक कुमाऊंनी परिधान पहनकर पहुंची। पिछौड़ा (चुनरी), गले में गुलबंद व हंसुली, हाथ में पौंची, नाक में बड़ी कुमाऊंनी नथ, मांग टीका, घाघरा समेत लोक परिधानों में सज-धज कर पहुंची रेखा आर्य ने कहा कि वह पहले भी बतौर मंत्री उत्तराखंड परिधान ‘म्यर पहचान’ अभियान का हिस्सा रही हैं। त्रिवेंद्र सरकार में भी महिला सशक्तीकरण व बाल विकास मंत्री रहते हुए उन्होंने पारंपरिक लोक परिधानों को बढ़ावा दिया। उत्तराखंड में लोक परंपरा और परिधानों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!