Breaking News :
>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

अरविंद केजरीवाल ने कहा- ‘उत्तराखंड में सरकार बनने पर 18 वर्ष से ऊपर की हर महिला के अकाउंट में डाले जायेंगे 1000-1000 रुपये प्रति माह’

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2021, मंगलवार, काशीपुर/देहरादून। उत्तराखंड में अपना राजनीतिक जमीन तलाश रहे आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल मंगलवार को काशीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी चौथी घोषणा की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में उनकी सरकार बनी तो हर महिला को सरकार एक हजार रुपये महीन देगी। कहा कि कोई पूछे पैसा कहां से आएगा तो कहना कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली से लेकर आएगा।

रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के साथ संवाद में आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने हर दौरे की तरह इस बार भी बड़ा चुनावी वादा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकार बनेगी तो प्रदेश  में 18 वर्ष से ऊपर की हर महिला के अकाउंट में हर माह 1000-1000 रुपये डाले जाएंगे। जिन माताओं को बुढ़ापा पेंशन मिल रही है, उनको पेंशन मिलती रहेगी। इसके अलावा हजार रुपये महीने आएंगे।

विपक्षी दलों पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पैसों की चिंता मत करना। विपक्षी सवाल उठाएंगे, लेकिन मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं हवा में बात नहीं करता हूं, यह योजना लागू करूंगा। दिल्ली के बारे में बच्चा बच्चा जानता है कितना काम हुआ है। यह चुनाव हम सबको मिलकर लड़ना है। महिलाओं को लड़ना है।

आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में हजारों लाखाें ऐसी बेटियां हैं जिनके पैसे के अभाव में उनकी पढ़ाई छूट जाती है। कालेज जाने से वंचित बेटियों को हजार रुपये मिलेंगे तो वह कालेज जा सकती हैं। पति से महिलाएं पैसे मांगती हैं। पति देता नहीं है। अब पति का मुंह देखने की जरूरत नहीं है। अब पति के पैसों से नहीं अपने खाते में आने वाले पैसों से साड़ी खरीद सकेंगे। बुजुर्ग महिलाएं पैसे जमा करके रखती हैं कि बेटी आएगी तो उसको कुछ उपहार देना है। बेटी मायके आती है तो मां सौ रुपए मुश्किल से दे पाती है। अब वह हजार रुपये दे पाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!