Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
देश

अरुण जेटली ने मुझे गाली तो दी मगर राफेल पर सवालों के जवाब नहीं दिएः राहुल गांधी

नई दिल्ली। राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस के हमले लगातार जारी हैं। शु्क्रवार को एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर सवाल खड़े किए। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल पर चर्चा छोड़कर भाग गए हैं।

राहुल ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी उन्हें गाली तो दी मगर राफेल पर सवालों के जवाब नहीं दिए। गौरतलब है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेने वाली पत्रकार पर सवाल उठाने को लेकर राहुल गांधी के बारे में कहा था कि ‘तानाशाह के पोते’ ने अपना असली डीएनए दिखा ही दिया।

राहुल ने संसद परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘राफेल मामले पर जब पार्लियामेंट में चर्चा हुई तो प्रधानमंत्री वहां नहीं थे। प्रधानमंत्री जी राफेल पर चर्चा से भाग गए। अरुण जेटली ने लंबा भाषण दिया, गाली दी मुझे मगर जो सवाल हैं उनका जवाब नहीं दिया। तो मैं प्यार से राफेल मामले पर अपने सवालों को दोहराना चाहता हूं और चाहता हूं कि इनका जवाब मिले।’ इसके बाद राहुल गांधी ने अपने सवाल दोहराए।

राहुल ने पूछे ये सवाल 

पहला सवालः 526 करोड़ रुपये के हवाई जहाज को 1600 करोड़ रुपये में किसके कहने पर खरीदा गया?

दूसरा सवालः क्या एयरफोर्स ने 126 की बजाए 36 हवाई जहाजों की मांग की थी या नहीं ?

तीसरा सवालः अनिल अंबानी को कॉन्ट्रैक्ट किसने दिलवाया क्योंकि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि अनिल अंबानी को ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट पीएम नरेंद्र मोदी ने दिलवाया है। दासौ कंपनी की आंतरिक ई-मेल में कहा गया है कि उनको हिंदुस्तान की सरकार से आदेश मिला था कि ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट अनिल अंबानी को दिया जाए।

चौथा सवालः क्या 36 हवाई जहाज खरीदने की नई डील पर हिंदुस्तान की एयरफोर्स के लोगों को आपत्ति थी या नहीं?. राहुल ने कहा कि रक्षामंत्री को देश को बताना चाहिए कि कहीं किसी फाइल में नहीं लिखा कि रक्षा मंत्रालय को इस नए रक्षा सौदे पर ऐतराज है और न ही ऐसी कोई फाइल मौजूद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!