Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
मनोरंजन

कादर खान ने महज तीन घंटे में लिख दिए थे इस फिल्म के डायलॉग्स, इसके बाद…

मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता कादर खान अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी कई यादें साथ हैं और सिनेमा में उनके अविस्मरणीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कादर खान ने कई बार बातचीत में अपनी जिंदगी से जुड़ी बाते साझा की थी। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने पहली बार फिल्म के डायलॉग लिखे थे और उसके लिए उन्हें खूब दाद भी मिली थी।

कादर खान ने एक बातचीत में बताया था कि, उनका एक ड्रामा बहुत प्रसिद्ध हुआ था ‘लोकल ट्रेन’ जिसके लिए बेस्ट राइटर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था। उन दिनों उनके पास लेट नरेंद्र बेदी पास आए और बैक स्टोज पर आकर कहा कि मैं एक फिल्म बना रहा हूं जवानी दीवानी जिसमें रणधीर कपूर और जया बच्चन हैं। पहले जया भादुड़ी हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि, मैं चाहता हूं कि आप इसमें डायलॉग लिखें। कादर खान ने आगे बताया कि, इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता डायलॉग कैसे लिखे जाते हैं। इस पर नरेंद्र बेदी ने कहा था कि हमको पता है कि आपसे डायलॉग कैसे लिखवाए जाएंगे क्योंकि आप जब ड्रामा लिख सकते हैं तो फिल्म के डायलॉग भी लिख ही सकते हैं। इसके बाद कादर खान ने बताया था कि, उन्हें दूसरे दिन कार्यालय बुलाकर फिल्म की स्क्रिप्ट दे दी गई थी जिसको लेकर वे मुंबई के मरीन ड्राइव पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने लिखना शुरू किया और पास में क्रॉस मैदान पर फूटबॉल मैच भी चल रहा था। बीच-बीच में फूटबॉल उनको आकर लग रही थी इस बीच तीन घंटे बाद वे बांद्रा पहुंचे और नरेंद्र बेदी को लिखे डायलॉग्स बताए। आगे कादर खान ने बताया था कि, तीन घंटे में डायलॉग लिखने पर नरेंद्र बेदी ने उन्हें खूब दाद दी थी। और जिस प्रकार उन्हें सीन से लग कर दाद दी थी वो उनकी जिंदगी की राह बन गया था।

कादर खान ने खुद यह बात कही थी कि, नरेंद्र बेदी ने जिस प्रकार उनकी सराहना की थी वह उनकी जिंदगी की राह बना गई। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि अगर नरेंद्र बेदी उस समय उन्हें ठुकरा देते तो वो इतने बड़े मुकाम पर नहीं पहुंच पाते। कादर खाने ने आगे कहा कि, कभी भी कोई कलाकार अच्छा काम करे तो उसको प्रोत्साहित जरूर करना चाहिए और उसकी सराहना करते हुए दाद देना चाहिए।

कादर खान ने अपनी बचपन की बातों को बताते हुए कहा था कि, उन्हें नकल करने की आदत थी। राह चलते वो लोगों को देखकर उनके जैसे बोलने और चलने के अंदाज की नकल करने लगते थे। क्योंकि हर व्यक्ति रिस्पॉन्स का भूखा होता है। और जब उसे लोगों को प्यार मिलता है तो वह और अच्छा परफॉर्म करता है। 

कादर खान हिंदी सिनेमा के ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने सिर्फ़ एक्टिंग को कमाई का साधन नहीं बनाया बल्कि उसे बेहतर ढंग से निभाने के लिए कड़ा परिश्रम किया और दूसरों को भी सिखायाl कादर खान का 81 साल की उम्र में कनाडा के एक अस्पताल में निधन हो गया थाl इस खबर के बात बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने शोक व्यक्त किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!