Breaking News :
>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक लगभग 3 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मार्च 2021, रविवार। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 57वें दिन 15.19 लाख खुराकें लाभार्थियों को दी गईं। इससे एक दिन पहले रिकॉर्ड 20.53 लाख डोज दी गई थी। इसके साथ ही अब तक कुल 2 करोड़ 97 लाख डोज लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 13 मार्च तक 15,19,952 में से 12,32,131 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई, जिनमें स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) और अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मी(एफएलडब्ल्यू) शामिल हैं। साथ ही 2,87,821 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी खुराक दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 16 जनवरी को देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरूआत की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 2 कोरड़ 97 लाख 38 हजार 409 खुराक दी गई हैं। बयान में आगे कहा गया, ‘इनमें 2 करोड़ 43 लाख 7 हजार 635 पहली खुराक, जबकि 54 लाख 30 हजार 774 दूसरी खुराक दी गई है। इस मामले में महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र में सबेस ज्यादा 27.83 लाख टीका लगाया गया है, जिसमें 23.85 लाख पहली खुराक और 3.97 लाख दूसरी खुराक दी गई है। गुजरात में 24.85 लाख वैक्सीन की डोज दी गई है, इसमें से 19.81 लाख पहली और 5.3 लाख दूसरी डोज दी गई है।

मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को लगाए गए कुल टीकों में से 74 फीसद केवल आठ राज्यों में ही दिए गए। इनमें सबसे ज्यादा 3.3 लाख टीके उत्तर प्रदेश में लगाए गए। मंत्रालय ने बताया कि 10 राज्यों में 69 फीसद लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है और इसमें उत्तर प्रदेश (4,99,242 डोज) का हिस्सा 9.71 फीसद है।

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) भी अहम भूमिका निभा रहा है। आइओसी कई राज्यों को कोल्ड चेन उपकरण मुहैया करा रहा है। इनमें जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, बिहार और मणिपुर शामिल हैं। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इन राज्यों को आइस-लाइन रेफ्रिजरेटर, डीप फ्रीजर, वाल्क-इन-कूलर, वाल्क-इन-फ्रीजर, रेफ्रिजरेटेट ट्रक जैसे कोल्ड चेन उपकरण दिए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!