Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ : प्रधानमंत्री ने साबरमती आश्रम में विजिटर बुक में क्या सन्देश लिखा ? जानने के लिए पढ़ें

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2021, शुक्रवार, अहमदाबाद। भारत इस साल आजादी के 75वें साल में प्रवेश करेगा। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में आजादी के 75वें साल के जश्न की शुरुआत की। जश्न के इस कार्यक्रम का नाम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ रखा गया है। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव वेबसाइट भी लांच की।

बता दें कि पीएम ने अमृत महोत्सव मनाने के एलान के साथ ही शुक्रवार को दांडी मार्च को भी हरी झंडी दिखा दी। यह भी कहा जाता है कि 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से 78 सत्याग्राहियो के साथ दांडी के लिए निकले थे। अंग्रेजों के नमक कानून के विरोध में गांधी जी ने दांडी मार्च निकाला था। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।

[box type=”shadow” ] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अहमदाबाद के दौरे पर वे साबरमती आश्रम भी गए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू को नमन करने के बाद विजिटर बुक में अमृत महोत्सव को लेकर वर्णन किया। उन्होंने लिखा, ‘साबरमती आश्रम में आकर, पूज्य बापू की प्रेरणा से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प और मजबूत होता है। यहां के पवित्र वातावरण, यहां की स्मृतियों से जब हम एकाकार होते हैं तो स्वाभाविक ही तप और त्याग की भावना बढ़ जाती है। साबरमती आश्रम से गांधी जी ने आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का भी संदेश दिया था।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा, ‘आजादी के अमृत महोत्सव के प्रारंभ के लिए, प्रेरणा के लिए, इस पुण्य स्थली पर पुनः आकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं।’ पीएम मोदी आगे लिखते हैं, ‘आजादी का अमृत महोत्सव, भारत के स्वतंत्रता संग्राम को, कृतज्ञ देशवासियों द्वारा दी जा दी जा रही कार्यंजलि है। इस महोत्सव के दौरान देश अपनी स्वतंत्रता के आंदोलन के हर पड़ाव, हर अहम क्षण, को तो याद करेगा ही, भविष्य निर्माण के लिए नई ऊर्जा के साथ आगे भी बढ़ेगा। मुझे विश्वास है कि पूज्य बापू के आशीर्वाद से, हम भारतवासी, अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, अमृत महोत्सव के उद्देश्यों को अवश्य सिद्ध करेंगे।’

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!