Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
ताज़ा खबरेंदेश

सरकार ने केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नाइट कर्फ्यू पर विचार करने को कहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के दो राज्यों- केरल और महाराष्ट्र से नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने को कहा है। देश में बीते दो दिनों से कोरोना के 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं।

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने को कहा गया है। देश में इस महीने के मध्य में कोरोना के मामले पांच महीने के सबसे निचले स्तर 25,156 के तक गए थे लेकिन पिछले तीन दिनों में इसमें फिर से तेजी आई है। देश में आए ज्यादातर मामले केरल में सामने आए हैं, जहां बीते दिनों एक बड़ा त्य़ोहार मनाया गया।

भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित केरल में पिछले एक सप्ताह में देशभर के लगभग 60 फीसद नए मामले सामने आए हैं और कुल सक्रिय मामलों में आधे से अधिक यहीं से आए हैं। इसके बाद पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र का नंबर आता है। जहां देशभर के 16 फीसद नए मामले सामने आए हैं। केरल और महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना के नए मामलों को लेकर केंद्र सरकार चिंतित है।

इसको लेकर गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संक्रमण में वृद्धि को रोकने के लिए इन राज्यों की ओर से और प्रयासों की आवश्यकता होगी। गृह मंत्रालय के सचिवों की केरल औऱ महाराष्ट्र के साथ गुरुवार शाम को एक बैठक में ये कहा गया। बयान में आगे कहा कि इसके लिए कांटैक्ट ट्रेसिंग, टीकाकरण अभियान और COVID-उपयुक्त व्यवहार जैसे उपायों के माध्यम से उच्च संक्रमण वाले इलाकों में पर्याप्त हस्तक्षेप की आवश्यकता होगी।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि राज्यों को उच्च संक्रमण वाले क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने को कहा है। सरकार ने दोनों राज्यों को कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त आपूर्ति का भी आश्वासन दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!