Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय का बयान : सभी पीआरडी स्वयंसेवकों को रोजगार देने के लिए विभिन्न विभागों में चिह्नित किए जा रहे हैं 20 और पद

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार, देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडेय ने गुरुवार को विधानसभा में जानकारी दी कि प्रदेश में 9342 पीआरडी स्वयंसेवक पंजीकृत हैं। इनमें से 6956 ही कार्यरत हैं। सभी पीआरडी स्वयंसेवकों को रोजगार देने के लिए विभिन्न विभागों में 20 और पद चिह्नित किए जा रहे हैं।

विधानसभा सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने पीआरडी स्वयंसेवकों के बारे में सरकार से जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि इन स्वयंसेवकों को कार्य के अवसर नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनके परिवारों के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।

जवाब में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट में पीआरडी स्वयंसेवकों का प्रकरण विचाराधीन है। 20 पदों पर स्वयंसेवकों को कार्ययोजित करने की अनुमति मिलने पर सभी नामांकित स्वयंसेवकों को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कार्यों में लगे पीआरडी जवानों को ही 22 दिनी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है।

नए कालेज पर अभी निर्णय नहीं

निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि टिहरी जिले में सकलाना पट्टी में सत्यों-सकलाना में सरकारी डिग्री कालेज खोलने के संबंध में निर्णय नहीं हुआ है। संबंधित ब्लाक में एक डिग्री कालेज पहले से है। नए कालेज के संबंध में छात्रसंख्या का पता लगाया जाएगा।

मुनस्यारी-बलुवाकोट में स्मार्ट क्लास

जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि संबंधित अतिथि शिक्षकों के समायोजन में विषयवार पद रिक्त होने का पेच भी है। संबंधित विषयों में पद रिक्त होने पर उन्हें समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी डिग्री कालेजों में फैकल्टी के 95 फीसद पद भरे हुए हैं। मुनस्यारी और बलुवाकोट जैसे कालेजों में भी तकरीबन शत-प्रतिशत शिक्षक तैनात हैं। इन दोनों दूरस्थ कालेजों में स्मार्ट क्लास की सुविधा भी दी गई है।

34 अतिथि शिक्षकों को होगा समायोजन

उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी ब्लाकों में राजकीय डिग्री कालेज खोलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग से स्थायी शिक्षक मिलने की वजह 34 अतिथि शिक्षकों का रोजगार प्रभावित हुआ है। ब्लाकों में नए खोले जा रहे कालेजों में इन शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक हरीश धामी ने सरकार से नौकरी से हटाए गए अतिथि शिक्षकों के बारे में सवाल पूछा था। उन्होंने कहा कि 2017 में राज्य के सरकारी डिग्री कालेजों में अस्थायी व्यवस्था पर नियुक्त 253 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। 34 अतिथि शिक्षकों को पिछले 14 महीनों से इस व्यवस्था से बाहर किया गया है।

वहीं प्रदेश के विभिन्न कालेजों में 40 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना काल में किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाने के बारे में आश्वस्त कर चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!