Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विकासनगर के पष्टा क्षेत्र के जाखन गांव में बादल फटने से ध्वस्त हुआ मकान, एक मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार, विकासनगर। उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के पष्टा क्षेत्र के जाखन गांव में बादल फटा। इस दौरान एक मकान भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे एक शख्स की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, दर्जनों किसानों के खेतों में मलबा आने से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं, तीन पावर हाउसों में बिजली उत्पादन ठप हो गया, मात्र दो पावर हाउसों छिबरौ और खोदरी में जनरेशन चल रहा है। यमुना में डिस्चार्ज बढ़ने व भारी मात्रा में सिल्ट आने के कारण उत्पादन रोका गया।

प्रदेशभर में बारिश आफत बनकर बरस रही है। कहीं, सड़कें क्षतिग्रस्त तो कहीं पुल टूट रहे हैं। मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। विकासनगर में बादल फटने से एक की मौत हो गई है। साथ ही सभी बरसाती नदियां उफान पर आ गईं हैं। नदी किनारे के मकानों और खेतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

हथियारी में निर्माणाधीन व्यासी जल विद्युत परियोजना स्थल पर भरा मलबा भरा व मशीनें दब गई। रुद्रपुर में मलबा आने से लांघा रोड पर यातायात बाधित हो गई। गौना नदी के उफान पर आने से नारंग फार्म हाउस की दीवारें ध्वस्त हो गई और मलबा भर गया।

उफान पर शीतला नदी, कई मकान ध्वस्त

विकासनगर के जस्सोवाला गांव में शीतला नदी ने तबाही मचाई है। शीतला नदी के उफान पर आने से कई मकान धराशायी हो गए। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

नदी में पानी का बहाव अभी कम नहीं हुआ है और भी कई मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, खुशहालपुर में भी एक मकान का कुछ हिस्सा नदी में बह गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!