Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

“आजादी का अमृत स्मरणोत्सव’’ – पवेलियन ग्राउन्ड से किया गया फ्रीडम रन एवं साईकिल रैली का आयोजन

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून, (जि.सू.का.)। भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त, 2022 को भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ से 75 सप्ताह पूर्व अर्थात दिनांक 12 मार्च, 2021 से “आजादी का अमृत स्मरणोत्सव’’ आयोजित किये जाने के क्रम में जिला प्रशासन, देहरादून द्वारा दिनांक 12 मार्च, 2021 को प्रातः 06ः30 बजे फ्रीडम रन एवं साईकिल रैली का आयोजन पवेलियन ग्राउन्ड से किया गया। सर्वप्रथम साईकिल रैली का फ्लैग ऑफ़ मुख्य अतिथि सुनील उनियाल ’गामा’ माननीय मेयर नगर निगम, देहरादून द्वारा किया गया। साईकिल रैली पवेलियन ग्राउन्ड से प्रारम्भ होते हुये क्राॅसरोड माॅल चौक, बहल चौक साई मन्दिर, काठ बंगला पुल, ब्रहमकमल चौक कैनाल रोड से होकर सहकारी बाजार चैक एस्ले हाॅल होते हुये वापस पवेलियन ग्राउन्ड में समाप्त हुई। इसके पश्चात फ्रीडम रन का फ्लैग ऑफ मुख्य अतिथि माननीय विधायक खजानदास विधायक विधानसभा राजपुर द्वारा किया गया। फ्रीडम रन पवेलियन ग्राउन्ड से प्रारम्भ होकर पुलिस हैडक्वाटर, क्राॅसरोड माॅल चौक, बहल चैक राजपुर रोड होते हुये सहकारी बाजार एस्लेहाॅल एवं कनक चौक, होते हुये वापस पवेलियन ग्राउन्ड में समाप्त हुई।

उपरोक्त आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि तीरथ सिंह रावत माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पुरूस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी श्री जी.सी. गुणवन्त, जिला युवा कल्याण अधिकरी पी.सी. सती, के.जे.एस. कलसी सचिव उत्तराखण्ड एथलेटिक संघ, उप जिलाधिकारी गोपालराम बिनवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती कुसुम चैहान, प्रमोद पाण्डे, श्रीमती शबाली गुरूंग उप क्रीड़ा अधिकारी, अनूप बिष्ट उप क्रीड़ा अधिकारी, दीपक रावत उप क्रीड़ा अधिकारी, रवीन्द्र भण्डारी उप क्रीड़ा अधिकारी, अमित कटारिया सहायक प्रशिक्षक, प्रदीप सिंह सहायक प्रशिक्षक, अनुज नेगी सहायक प्रशिक्षक, अविनाश कुँवर सहायक प्रशिक्षक, श्रीमती माधुरी ज्याला सहायक प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।

उक्त प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों में साईकिल रैली विजेता प्रतिभागी महिला वर्ग में सुश्री वन्दना सिंह, पुरूष वर्ग में उमेश चन्द, मयंक अधिकारी, सोनम राणा, आलोक क्षेत्री, जितेन्द्र सिंह पुण्डीर, अनिकेत कन्नौजिया, समर्थ भण्डारी, गोपाल सिंह राणा, प्रकाश थापा तथा फ्रीडम रन विजेता प्रतिभागी सुशील सिंह, सुशील कुमार, ऋषभ रावत, राहुल कुमार, शमी अहमद, सचिन पंवार, सुमित सेमवाल, रजनीश चैहान, मुकुल, सनवीर चैहान रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!