Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

छ: सदस्यीय मेडिकल बोर्ड तय करेगा, कब मिलेगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2021, शुक्रवार। नंदीग्राम में कथित हमले में चोटिल हुईं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में “मामूली सुधार हुआ है और वह स्थिर” हैं। सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। ममता बुधवार रात से ही अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी देने को लेकर आज छह सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की बैठक होगी।

मेडिकल बोर्ड उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करेगी और इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। खबर है कि मुख्यमंत्री को जो कच्चा प्लास्टर चढ़ाया गया है उसे हटा कर उन्हें आज ही छुट्टी दी जा सकती है। दरअसल गुरुवार को एक्सरे, एमआरआइ व अन्य रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने कहा था कि मुख्यमंत्री के पैर में कोई फ्रैक्चर नहीं है। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली थी। डॉक्टरों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की 66 वर्षीय प्रमुख की विभिन्न जांचें की गई थीं जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक हैं और इलाज से उन्हें लाभ हो रहा है। सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, “उनके बाएं पैर का एक्स-रे किया गया था जिसमें‘डिजेनरेटिव ज्वाइंट डिसीज़’ के बारे में पता चला है।”

‘डिजेनरेटिव ज्वाइंट डिसीज़’ एक तरह का गठिया रोग होता है और यह तब होता है जब हड्डियों के सिरों पर लचीले ऊतक नष्ट होने लगते हैं। डॉक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के बाएं टखने और पैर की हड्डियों में गंभीर चोटें हैं। इसके अलावा, उनके बाएं कंधे, कलाई और गर्दन में भी चोटें हैं। उनके कंधों, घायल टखने व पैर का भी एक्स-रे किया गया। डॉक्टरों ने उनकी गर्दन का सीटी स्कैन भी किया है जबकि उनके पेट का यूएसजी किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके रक्त में सोडियम की मात्रा कम पाई गई है, जिसके लिए दवाई दी जा रही है। डॉक्टर ने बताया, “ उनके बाएं टखने की सूजन कम हुई है।

विदित रहे कि बुधवार को नंदीग्राम सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अज्ञात शरारती तत्वों ने कथित रूप से बनर्जी को धक्का दे दिया था, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गयीं तथा उनके पैर और कमर में चोट आईं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!