Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए कांग्रेस का एक विधायक छोड़ सकता है अपनी सीट

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मार्च 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए कांग्रेस का एक विधायक अपनी सीट छोड़ सकता है। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट द्वारा इस संबंध में फेसबुक पर की गई पोस्ट से सियासी हलचल मच गई है। दरअसल, वर्ष 2007 व 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्रियों के लिए विपक्ष के विधायकों ने अपनी सीट छोड़ी थी। ऐसे में सियासी फिजां में सवाल तैरने लगा है कि क्या एक बार फिर इतिहास दोहराया जाएगा।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर सौंपे जाने के बाद से यह सवाल फिजां में है कि उनके लिए कौन सीट छोड़ेगा। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत छह माह के भीतर तीरथ को विधानसभा का सदस्य बनना है। हालांकि, माना रहा है कि गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की किसी सीट से वह चुनाव लड़ सकते हैं। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने हाल में मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ने की बात कही थी। अब भट्ट ने फेसबुक पर अपनी उस पोस्ट से सियासी हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा है कि कांग्रेस के एक विधायक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए सीट छोड़ सकते हैं। विधायक भट्ट की पोस्ट के बाद सियासी हलकों में चर्चा होने लगी है कि क्या फिर से इतिहास दोहराया जाएगा। वर्ष 2007 में भाजपा सरकार बनने पर मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री बनाया गया तो तब धुमाकोट से कांग्रेस विधायक लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत ने उनके लिए अपनी सीट छोड़ी थी। वर्ष 2012 में फिर यह इतिहास दोहराया गया। तब कांग्रेस सरकार में विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री बने तो सितारगंज से भाजपा विधायक किरन मंडल ने बहुगुणा के लिए अपनी सीट छोड़ी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!