Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
क्राइम

लुधियाना के इंद्रा पार्क में दिन दिहाड़े नौजवान की बेरहमी से हत्या, शव पार्क में फेंक कर आरोपी फरार 

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2023, सोमवार, पंजाब। लुधियाना में साहनेवाल के सुआ रोड स्थित इंद्रा पार्क में दिन दिहाड़े तेजधार हथियार से काट कर एक नौजवान की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव पार्क में फेंक कर फरार हो गए। राहगीरों ने जब युवकों को भागते देखा तो उन्होंने पार्क में खून से लथपथ युवक को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह बोपाराय पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और ग्यासपुरा स्थित मक्कड़ कालोनी निवासी लालू (20) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

थाना साहनेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लालू मूल रुप से उत्तरप्रदेश के अयोध्या इलाके का रहने वाला था। यहां पर वह अपने भाई और पिता के साथ किराए के मकान में रहता था और घर के पास ही एक फैक्टरी में काम करता था। उसका कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। लालू एक अपराधिक मामले में जेल गया था तो आरोपियों के साथ उसका विवाद हो गया था। जेल में हुए विवाद को आरोपी बाहर आकर निपटाना चाहते थे।  इंस्पेक्टर इंद्रजीत ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार मृतक के भाई छोटू ने बताया है कि दो दिन से लालू कमरे में भी नहीं आ रहा था। उसे शक था कि उसके पीछे कुछ युवक लगे हुए हैं और वह उस पर हमला करना चाहते हैं।

सोमवार सुबह लालू किसी काम से जा रहा था तो रास्ते में आरोपियों ने ट्रैप लगा दिया। मौका देखते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला किया और उसे मौत के घाट उतार कर पार्क में शव फेंक कर फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने जब बदमाशों को भागते देखा तो उनका ध्यान पार्क में गया। पार्क में खून से लथपथ लालू का शव पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पार्क में जांच की तो वहां एक अंगुली कटी हुई मिली है। आशंका है कि उंगली लालू की ही हो सकती है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!