Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में नोटों की बारिश, वीडियो वॉयरल

गर्भ गृह में सोना बना पीतल पर सपा नेता अखिलेश यादव के ट्वीट पर मंदिर कमेटी ने किया प्रहार

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2023, सोमवार, केदारनाथ/देहरादून। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सोने के पीतल में तब्दील होने पर मचे तूफान के बाद अब एक और आंधी ने श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोर दिया है। इस बीच, गर्भ गृह में एक महिला श्रद्धालु का नोट उड़ाते वीडियो वॉयरल हो गया। वीडियो में सफेद लिबास व गले में रुद्राक्ष की माला डाले एक महिला श्रद्धालु नोटों की बारिश कर रही है। महिला श्रद्धालु के बगल में एक तीर्थ पुरोहित खड़े हैं। और इसी बीच किसी ने चुपके से पूरी घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इस वीडियो के वॉयरल होते ही हड़कंप मच गया।

देखें वीडियो, केदारनाथ गर्भ गृह में उड़ते नोट, कार्रवाई के आदेश

बद्री-केदार मंदिर कमेटी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि मंदिर के गर्भ गृह में मोबाइल ले जाना वर्जित है। ऐसे में मंदिर के प्रोटोकॉल, नियमों व सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कैसे महिला श्रद्धालु खुलेआम नोट बरसा गयी। यह भी जांच का विषय है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई नोट शिवलिंग पर भी गिरे पड़े हैं। इससे आम श्रद्धालु काफी आहत नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, गर्भ गृह में सोने की चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के दानदाता ने ही कारीगर भेज कर काम शुरू करवाया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए। कुल मिलाकर केदारनाथ मंदिर को लेकर उठ रहे विवादों से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। कांग्रेस व सपा नेता इस मुद्दे पर मंदिर कमेटी को घेरते हुए करोड़ों के घपले का आरोप चस्पा कर रही है।

बद्री-केदार मंदिर कमेटी का बयान

श्री केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला द्वारा रूपए बरसाए जाने संबंधी वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है और प्रकरण में तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भी बात करके दोषियों के विरूद्ध अविलंब कार्रवाई करने को कहा।

श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा दानी दाता ने निश्चल -पावन भावना तथा किसी लाभ की आकांक्षा के बिना श्री केदारनाथ मंदिर गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित कराया राजनीतिक षड्यंत्र से दानीदाता की भावनाओं का अपमान किया जा रहा। केदारनाथ/ देहरादून श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा है कि श्री केदारनाथ में श्रद्दालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई है यात्रा में खलल डालने तथा सनातन धर्म की आस्था पर ठेंस पहुंचाने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र के तरह श्री केदारनाथ के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने वाले दानीदाता की मंशा पर सवाल उठाया जा रहा है तथा गर्भगृह में लगे सोने को पीतल बताया जा रहा है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कांग्रेस तथा अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि श्री केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में लगी सोने की प्लेटों को पीतल बताने वाले इन हिंदू विरोधी ताकतों ने कभी अवैध मस्जिदों, मदरसों में बरस रहे धन संपदा पर सवाल उठाए नहीं उठाये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!