Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
स्वास्थ

आइसक्रीम, जिलेटो, सॉरबट और फ्रोजन योगर्ट में क्या होता है अंतर ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2023, सोमवार, देहरादून। गर्मियों के दौरान आइसक्रीम, जिलेटो, सॉरबट और फ्रोजन योगर्ट की मांग बढ़ जाती है। यह सभी अपने-अपने तरीके से स्वादिष्ट हैं। हालांकि, इन सभी के खाने का उद्देश्य समान होता है, लेकिन इनकी उपलब्धता का अलग-अलग महत्व होता है। ऐसे में आइए आज गर्मियों में खाए जाने वाले इन ठंडे और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों के बीच का अंतर जानते हैं, ताकि आपको इनके चयन में किसी तरह की उलझन न हो।

फ्रोजन डेजर्ट को बनाने की तकनीक
आइसक्रीम को बनाने के लिए सामग्रियों को तेज गति से मथा जाता है और सबसे ठंडे तापमान पर परोसा जाता है। हालांकि, जिलेटो को बनाने के लिए सामग्रियों को कम गति पर मथा जाता है और इसे आइसक्रीम से अधिक तापमान पर परोसा जाता है। सॉरबट को बनाने के लिए फल, हर्बस और बर्फ का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि फ्रोजन योगर्ट को बनाने के लिए ग्रीक योगर्ट और अन्य सामग्रियों को मिलाकर जमाया जाता है।

इनके लिए इस्तेमाल की जाती हैं ये सामग्रियां
आइसक्रीम के लिए आमतौर पर दूध, चीनी और फल जैसी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। जिलेटो में आइसक्रीम की तुलना में कम क्रीम और दूध का अनुपात अधिक होता है। इसी तरह इसमें चीनी, ताजे फल और अखरोट की प्यूरी होती है। सॉरबट को फल, पानी, चीनी, नींबू और पुदीना आदि सामग्रियों से तैयार किया जाता है, जबकि फ्रोजन योगर्ट को ग्रीक योगर्ट, चीनी, फल, वनस्पति तेल (ज्यादातर मामलों में) और छाछ या सॉर मिल्क से बनाया जाता है।

कुछ इस तरह होती है फ्रोजन डेजर्ट की बनावट
आइसक्रीम की बनावट फ्लफी और क्रीमी होती है। इसमें बहुत सारे हवा के बुलबुले भी मौजूद होते हैं और यह अन्य फ्रोजन डेजर्ट की तुलना में तेजी से पिघलती है। दूसरी ओर, जिलेटो मोटा और गाढ़ा होता है और इसमें हवा के कम बुलबुले होते हैं। सॉरबट की बनावट अधिक बर्फीली होती है, जबकि फ्रोजन योगर्ट की बनावट आइसक्रीम की तरह फ्लफी, लेकिन कम मलाईदार होती है।

आइसक्रीम, जिलेटो, सॉरबट और फ्रोजन योगर्ट में मौजूद फैट
आइसक्रीम में फैट की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसमें लगभग 14 से 25 प्रतिशत फैट कंटेंट होता है। जिलेटो में क्रीम कम होती है, इसलिए इसमें फैट भी कम होती है। इसमें 4 से 9 प्रतिशत बटरफैट मौजूद होती है। सॉरबट में फैट नाममात्र की होती है। इसका कारण है कि इसे क्रीमी उत्पादों से नहीं बनाया जाता है। इसके उलट फ्रोजन योगर्ट में बटरफैट आइसक्रीम की तुलना में कम और जिलेटो से अधिक होती है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *