Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
देश

बिपरजॉय के चलते राजस्थान में भारी बारिश, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2023, सोमवार, जयपुर। गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव से पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में राजस्थान के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जालोर जिले के सांचौर में सुरवा बांध के शनिवार रात टूटने के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जालोर के जिला कलेक्टर निशांत जैन ने आईएएनएस से बात करते हुए पुष्टि की कि सुरवा बांध में एक छोटी सी दरार है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

राजस्थान के बाड़मेर और सिरोही में पिछले 36 घंटे से हो रही बारिश से शहरों में पानी का सैलाब उमड़ता नजर आया। जालोर, सिरोही और बाड़मेर में रविवार सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। जालौर के अलावा सिरोही और बाड़मेर में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। यहां कई इलाकों में बाढ़ आ गई, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने लोगों का रेस्क्यू किया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राजस्थान के जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। जोधपुर में शनिवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यहां की कई प्रमुख सडक़ों पर 2 से 3 फीट पानी भर गया है।

लगातार बारिश के कारण कई निचली बस्तियों में जल-जमाव हो गया है, लेकिन अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जोधपुर के महामंदिर रोड, परकोटा सिटी रोड और सोजतीगेट रोड पर कई फीट पानी जमा है। माउंट आबू में पिछले 36 घंटों से रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। यहां अब तक 335 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो सबसे ज्यादा है। इसी तरह, जालौर के रानीवाड़ा में 245 मिमी, उसके बाद चितलवाना में 239 मिमी और बाड़मेर के चौहटन में 249 मिमी बारिश दर्ज की गई। इन जगहों के अलावा जालौर के सांचौर, जसवंतपुरा, बाड़मेर के सेड़वा, धनाऊ, धौरीमाणा में भी 4 से 6 इंच बारिश हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!