Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंपर्यावरण

उत्तर प्रदेश : पर्यावरण को बचाने की मुह‍िम के जर‍िए बच्‍चों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी में है योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार बाल वन व युवा वन के जरिए बच्चों व युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2022, रविवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर्यावरण को बचाने की मुह‍िम के जर‍िए बच्‍चों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार ने आगामी वर्षा काल में आयोजित होने वाले 35 करोड़ पौधारोपण अभियान में बच्चों व युवाओं को जोड़ने की अनूठी पहल की है।

उत्तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार बाल वन व युवा वन के जरिए बच्चों व युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी। प्रत्येक जिले के बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में बाल वन व उच्च एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में युवा वन स्थापित किए जाएंगे। इनमें फलदार, छायादार व शोभाकार पौधे बच्चों व युवाओं से लगवाए जाएंगे।

35 करोड़ पौधारोपण अभियान में 14 करोड़ पौधे वन विभाग लगाएगा, जबकि 21 करोड़ पौधे अन्य 25 सरकारी विभाग मिलकर लगाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग को 2.80 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इतना ही लक्ष्य माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी दिया गया है।

प्राविधिक शिक्षा विभाग को 5.60 लाख व उच्च शिक्षा को 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसी लक्ष्य के तहत सरकार युवाओं व बच्चों को अभियान से जोड़ने जा रही है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों की दिलचस्पी पौधारोपण में बढ़ाने के लिए बाल वन स्थापित किए जाएं।

युवाओं के लिए युवा वन बनाए जाएं। उन्होंने इस संबंद्ध में आगे की रणनीति तय करने के लिए बेसिक, माध्यमिक, उच्च्च व प्राविधिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों की बैठक 28 जून को बुलाई है। वहीं, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ईवा शर्मा ने सभी कमिश्नर, डीएम, सीडीओ व डीएफओ को अपने-अपने यहां इन वनों की स्थापना के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!