Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

“मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से मिले इनपुट्स पर खुशी व्यक्त की

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत में ‘आपातकाल’ का जिक्र किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2022, रविवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘मन की बात’ एक भारतीय रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें वह हर महीने के आखिरी रविवार को देश की जनता को संबोधित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत में ‘आपातकाल’ का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नौजवानों से सवाल पूछते हुए कहा कि कहा आज की पीढ़ी के नौजवानों से एक सवाल पूछना चाहता हूं और सवाल बहुत गंभीर है। मेरे नौजवान साथियों, हमारे देश में एक बार ऐसा हुआ था, जब 1975 में जून के समय में ‘आपातकाल’ लागू किया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज हमारा भारत जब इतने सारे क्षेत्रों में सफलता का आकाश छू रहा है, तो आकाश, या अन्तरिक्ष, इससे अछूता कैसे रह सकता है। बीते कुछ समय में हमारे देश में स्पेस सेक्टर से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं। देश की इन्हीं उपलब्धियों में से एक है In-Space नाम की एजेंसी का निर्माण।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किया नीरज चोपड़ा का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज हमारा भारत जब इतने सारे क्षेत्रों में सफलता का आकाश छू रहा है, तो आकाश, या अन्तरिक्ष, इससे अछूता कैसे रह सकता है। बीते कुछ समय में हमारे देश में स्पेस सेक्टर से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं। देश की इन्हीं उपलब्धियों में से एक है In-Space नाम की एजेंसी का निर्माण। मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में नीरज चोपड़ा का जिक्र किया। उन्होंने कहा बीते दिनों हमारे ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा फिर से सुर्खियों में छाए रहे। फिनलैंड में नीरज ने Paavo Nurmi Games में सिल्वर जीता। यही नहीं, उन्होंने अपने ही Javelin Throw के रिकार्ड को भी तोड़ दिया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी हमारे खिलाड़ियों ने कई रिकार्ड बनाए : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा हाल ही में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी हमारे खिलाड़ियों ने कई रिकार्ड बनाए। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इस बार भी कई ऐसी प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं, जो बहुत साधारण परिवारों से हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली का जिक्र किया, शुभकामनायें दी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा मैं आज भारत की सर्वाधिक प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक मिताली राज की भी चर्चा करना चाहूंगा। उन्होंने, इसी महीने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, जिसने कई खेल प्रेमियों को भावुक कर दिया है। मैं मिताली को उनके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।

स्वच्छता का सन्देश लेकर साइकिल सवारों का एक समूह शिमला से मंडी तक निकला है

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा हिमाचल प्रदेश में एक अनोखी साइकिलिंग रैली चल रही है। स्वच्छता का सन्देश लेकर साइकिल सवारों का एक समूह शिमला से मंडी तक निकला है। पहाड़ी रास्तों पर करीब पौने दो सौ किलोमीटर की ये दूरी ये लोग साइकिल चलाते हुए ही पूरी करेंगे। इस समूह में बच्चे और बुजुर्ग भी हैं।

1 जुलाई 2022 से शुरू होने जा रही है भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध यात्रा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा 1 जुलाई 2022 से भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध यात्रा शुरू होने जा रही है। ओडिशा के पुरी की यात्रा से तो हर देशवासी परिचित है। लोगों का प्रयास रहता है कि इस अवसर पर पुरी जाने का सौभाग्य मिले। दूसरे राज्यों में भी जगन्नाथ यात्रा खूब धूमधाम से निकाली जाती हैं।

हमने गुजरात में एक संस्कृत उत्सव की शुरुआत की थी : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारे ग्रंथों में ‘आषाढ़स्य द्वितीयदिवसे रथयात्रा’, इस तरह संस्कृत श्लोकों में वर्णन मिलता है। गुजरात के अहमदाबाद में भी हर वर्ष आषाढ़ द्वितीया से रथयात्रा चलती है। मैं गुजरात में था, तो मुझे भी हर वर्ष इस यात्रा में सेवा का सौभाग्य मिलता था। मेरे लिए इसलिए भी ये दिन बहुत खास है। मुझे याद है, आषाढ़ द्वितीया से एक दिन पहले, यानी, आषाढ़ की पहली तिथि को हमने गुजरात में एक संस्कृत उत्सव की शुरुआत की थी, जिसमें संस्कृत भाषा में गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।

चेन्नई और हैदराबाद के दो Start-Ups हैं, अग्निकुल और स्काईरूट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चेन्नई और हैदराबाद के दो Start-Ups हैं, अग्निकुल और स्काईरूट। ये Start-Ups ऐसे Launch Vehicle विकसित कर रही हैं जो अन्तरिक्ष में छोटे payloads लेकर जायेंगे। इससे Space Launching की कीमत बहुत कम होने का अनुमान है। इसी तरह, बेंगलुरु के एक Space Start-Up Astrome की founder नेहा भी एक कमाल के idea पर काम कर रही हैं। ये Start-Up ऐसे Flat Antenna बना रहा है जो न केवल छोटे होंगे, बल्कि उनकी कीमत भी काफी कम होगी। इस टेक्नोलाजी की डिमांड पूरी दुनिया में हो सकती है।

“आपातकाल’ के दौर में लोकतंत्र को कुचला: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा उस समय भारत के लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया था। देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस, सब पर नियंत्रण लगा दिया गया था। सेंसरशिप की ये हालत थी कि बिना स्वीकृति कुछ भी छापा नहीं जा सकता था। भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही ‘आपातकाल’ को हटाकर, वापस, लोकतंत्र की स्थापना की। तानाशाही की मानसिकता को, तानाशाही वृति-प्रवृत्ति को लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!