Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
उत्तराखण्ड

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया हल्द्वानी जेल का निरीक्षण

आत्मनिर्भरता की ओर महिला कैदी: हल्द्वानी जेल में ब्यूटीशियन कोर्स और सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया जायजा

हल्द्वानी उप जिला कारागार में महिला बंदियों को मिल रही उच्च शिक्षा और हुनर का प्रशिक्षण, महिला आयोग अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को सराहा

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल दो दिवसीय हल्द्वानी भ्रमण पर हैं। उन्होंने उप जिला कारागार, हल्द्वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और महिला बंदियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं, खान-पान तथा उन्हें मिलने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान यह बात प्रमुखता से सामने आई कि कारागार में महिला कैदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए कई महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को निखारने के उद्देश्य से जेल प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के सहयोग से महिला बंदियों को सिलाई, बुनाई और कढ़ाई जैसे रचनात्मक कार्यों का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे जेल में रहते हुए भी अपने समय का सदुपयोग कर रही हैं। कारागार में एक बिक्री भी स्थापित की गई है जिसमें बंदियों द्वारा बेकरी उत्पाद तैयार किए जाते हैं तथा कारागार प्रशासन द्वारा उन्हें बाजार में बेचा जाता हैं, वहीं महिला कह दिया द्वारा सिलाई का कार्य बहुत ही कुशलता से किया जा रहा है जो की सिलाई के जरिए अपनी कमाई भी कर रही है।

इसके साथ ही, महिला बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के लिए जेल प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से जेल में बंद महिला कैदियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, अभी कुछ समय पहले ही महिला बंदियों के लिए एक विशेष ब्यूटीशियन कोर्स भी सफलतापूर्वक आयोजित कराया गया, ताकि रिहाई के बाद वे समाज में एक सम्मानजनक आजीविका कमा सकें। भाइयों के अध्यक्ष ने चिकित्सा सुविधा का भी जायज़ा लिया जिससे वह बहुत संतुष्ट हुई। महिला आयोग की अध्यक्ष ने इन सभी सुधारात्मक और कौशल विकास गतिविधियों पर गहरा संतोष व्यक्त किया।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी जेल के अधीक्षक प्रमोद कुमार, डिप्टी जेलर रचित बोंठियाल, डिप्टी जेलर नीलम धामी, डॉ. पलक मित्तल, प्रतिभा जोशी, आधार वर्मा सहित कारागार प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!