Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड

सीएम पोर्टल पर महिला ने दी आत्मदाह की धमकी

हल्द्वानी: एक महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री के समाधान पोर्टल में भी शिकायत की। साथ ही सुनवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

शादी के सात माह बाद ही दहेज के लालच ने महिला को मायके में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। महिला ने ससुरालियों पर दवाई खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है। पुलिस अफसरों से शिकायत करने के बाद अब महिला ने मुख्यमंत्री के समाधान पोर्टल पर शिकायत कर ससुरालियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर 10 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी दी है। महिला की इस चेतावनी से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया है।

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित एक गांव की महिला वर्तमान में लालडांठ रोड हल्द्वानी में रहती है। महिला के मुताबिक वह गरीब परिवार से है। 24 जनवरी को उसका विवाह रेलवे कालोनी काठगोदाम निवासी आकाश कुमार से घोड़ाखाल मंदिर में हुआ।

शादी के दो दिन बाद ही आकाश उसे लेकर किराये के कमरे में रहने लगा। आरोप है कि समय-समय पर आकाश की मां व बुआ कमरे में आकर महिला से दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 16 अप्रैल को ससुरालियों ने दवाइयां खिलाकर गर्भपात करा दिया। 18 अप्रैल को उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया तो वह मायके में रहने लगी।

आरोप है कि तीन मई को डरा धमकाकर उसे और उसकी मां को तहसील में बुलाकर कागजों पर हस्ताक्षर करवा दिए। महिला ने पति पर फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर धमकाने का भी आरोप लगाया है।

महिला के मुताबिक 24 मई को वह वकील से मिलने नैनीताल गई थी। वहां से पति डरा-धमकाकर उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने 30 अगस्त को समाधान पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर 10 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर 10 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी दी है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!