Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

अतिक्रमण हटाने के बाद दून शहर में लगेंगे स्मार्ट सिगनल

देहरादून: दून में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद यातायात व्यवस्था ढर्रे पर लाने के प्रयास होंगे। इसके तहत शहर में स्मार्ट ट्रैफिक सिगलन लगाए जाने हैं।

हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को टास्क फोर्स ने हरिद्वार रोड पर 61 अतिक्रमण ध्वस्त किए। उधर, शहर के दो जोन में 116 नए अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए गए।

मेहूंवाला और हरिद्वार रोड पर बचे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टास्क फोर्स ने रिस्पना पुल से जोगीवाला के बीच हरिद्वार रोड पर चिह्नित अतिक्रमण हटाया। इस दौरान छोटे-बड़े 61 अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।

इसके अलावा मेहूंवाला में टास्क फोर्स ने लोगों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए कहा कि स्वयं अतिक्रमण न हटाया तो जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा। इसके अलावा शहर के तिलक रोड, कांवली रोड आदि क्षेत्र में 161 अतिक्रमण चिह्नित किए गए।

एमडीडीए के सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि अब तक शहर में 8230 अतिक्रमण चिह्नित और 4587 ध्वस्त किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि एमडीडीए की अनुमति के विपरीत बने होटल, आवास और व्यवसायिक 123 भवनों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्रेमनगर और राजपुर रोड पर साधी चुप्पी 

हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बावजूद प्रशासन और टास्क फोर्स ने प्रेमनगर, राजपुर रोड और पलटन बाजार के अतिक्रमण पर चुप्पी साध ली है। इस मामले में अफसर अतिक्रमण हटाने की बात तो कह रहे हैं, मगर कब हटेगा, इसे लेकर स्पष्ट नहीं बोल रहे हैं। जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने बताया कि अभी शहर में कार्रवाई जारी है। जल्द प्रेमनगर और राजपुर रोड का भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।

स्मार्ट सिटी: आराघर से जाखन तक स्मार्ट सिग्नल

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दून पहला बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। यह कदम ऐसे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल के रूप में है, जो ऑटोमैटिक ट्रैफिक का संचालन करेगा। इसके साथ ही ट्रैफिक लाइट जंप करने वालों की स्वयं पहचान कर स्मार्ट सिग्नल कंट्रोल रूम में सूचना दे देगा। पहले फेज में आराघर चौक से जाखन तक के सभी चौराहों-तिराहों को स्मार्ट सिग्नल से लैस करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर ब्रिडकुल ने एमडीडीए कार्यालय में प्रस्तुतीकरण दिया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष व स्मार्ट सिटी देहरादून लि. कंपनी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह काम स्मार्ट सिटी के तहत ‘पैन सिटी’ यानी अखिल शहर के रूप में किया जा रहा है। इसका आशय यह हुआ कि स्मार्ट सिटी परियोजना क्षेत्र से बाहर पूरे शहर में ऐसे सिग्नल लगाए जाएंगे। ब्रिडकुल के प्रस्तुतीकरण के बाद संशोधन के कुछ सुझाव दिए गए हैं।

इसके बाद डीपीआर बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। योजना का कार्य पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में कराया जाएगा। इस तरह स्मार्ट सिग्नल में खर्च होने वाली करीब चार करोड़ रुपये की राशि का इंतजाम संबंधित कंपनी ही करेगी। हालांकि इससे कंपनी को आय किस रूप में होगी, इसका भी खाका तैयार किया जा रहा है। प्रस्तुतीकरण में ब्रिडकुल के महाप्रबंधक प्रदीप गैरोला, एमडीडीए के ट्रांसपोर्ट प्लानर जगमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

पहले चरण में यहां लगेंगे स्मार्ट सिग्नल

आराघर चौक, सर्वे चौक, बहल चौक, दिलाराम बाजार तिराहा, जाखन चौक आदि।

इसलिए खास है स्मार्ट सिग्नल

एमडीडीए के ट्रांसपोर्ट प्लानर जगमोहन सिंह के अनुसार, स्मार्ट सिग्नल ऐसे सेंसर पर आधारित है, जो अलग-अलग लेन के ट्रैफिक को भांप लेता है। यदि किसी लेन पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है तो यह स्वत: ही ग्रीन सिग्नल दे देता है। जबकि अब तक की व्यवस्था में हर चौराहे या तिराहे पर लगे सिग्नल टाइमर से चलते हैं।

किसी लेन पर एकदम में वाहनों का दबाव बढ़ने पर भी टाइमर उसी गति से आगे बढ़ता है। ऐसे में पुलिस या होमगार्ड कर्मियों को ट्रैफिक को अपने हिसाब से भी संचालित करना पड़ जाता है। जबकि स्मार्ट सिग्नल में न सिर्फ पुलिस कर्मियों की यह कसरत कम हो जाएगी, बल्कि लोगों को भी किसी बंधी-बंधाई व्यवस्था के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। क्योंकि यह सिग्नल अब तक के सिग्नल की भांति काउंटडाउन पर आधारित नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!