Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
देश

भाजपा सांसद बोले- मेरा ट्वीटर हैंडल का ‘दुरुपयोग’ कर किये गए पीएम मोदी के खिलाफ ट्वीट्स

नई दिल्‍ली। वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता तरुण विजय ने बुधवार को कहा कि वह अपने ट्विटर हैंडल के ‘दुरुपयोग’ पर पुलिस शिकायत दर्ज करेंगे। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि उनकी टाइमलाइन से जो पार्टी विरोधी ट्वीट्स किए गए, वो उन्‍होंने नहीं किये थे। इन ट्वीट्स को किसी और ने उनके अकाउंट और पासवर्ड का दुरुपयोग करके किया था।

बता दें कि भाजपा सांसद तरुण विजय का ट्विटर हैंडल बीती रात ‘हैक’ कर लिया गया था। उनके ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्विट किये गये। साथ ही राहुल गांधी के पक्ष में ट्वीट किये गये। मामला सामने आने के बाद सभी ट्वीट्स डिलीट कर दिये गये।

तरुण विजय ने ट्वीटर पर स्‍पष्‍ट किया कि उन्‍होंने पार्टी विरोधी कोई भी ट्वीट नहीं किया था। उन्‍होंने कहा, ‘धन्‍यवाद दोस्‍तों मुझ पर विश्‍वास करने के लिए कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई ट्वीट नहीं किया था। ये तब हुआ जब हम घर शिफ्ट कर रहे थे। मेरे पासवर्ड का दुरुपयोग किया गया। मैंने इसकी पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पासवर्ड अब बदल दिया गया है। इस मुश्किल समय में काफी दोस्‍त मेरे साथ खड़े रहे, उनका फिर धन्‍यवाद।’

आगे उन्‍होंने कहा, ‘यह एक साजिश के तहत किया गया था। मैं पीएम मोदी और अमित शाह का बेहद सम्‍मान करता हूं। उनके लिए जीता और मरता हूं। मैं पार्टी के काम में दिनरात जुटा रहता हूं। 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में पार्टी के खिलाफ इस साजिश को अंजाम दिया गया है।’

बता दें कि तरुण विजय लेखक और पत्रकार भी हैं। 2010 से 2016 तक वह उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखबार पाञ्चजन्य के एडिटर के पद पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!