Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
उत्तराखण्ड

चंपावत में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार

चंपावत: जनपद सड़क दुर्घटनाओं के साथ अब आपराधिक घटनाओं का भी गढ़ बन चुका है। बीते छह माह में जनपद में आज तीसरी हत्या का मामला सामने आया है। तीन दिन  पूर्व सील्याड़ ग्राम सभा के उदाली गांव के चांचडी तोक में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी।

टनकपुर कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार रात्रि पकड़े गए दो लोगों द्वारा बताने पर घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद चम्पावत कोतवाली पुलिस में हड़कंप मचा और छानबीन शुरू हुई तो मामला सामने आया।

सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने बताया कि मौके पर कृष्ण सिंह (60) पुत्र चन्दन सिंह, पत्नी मनू देवी (45) व मां पार्वती देवी (85) का शव पड़ा हुआ। घर का सामान बिखरा हुआ था। मृतक के तीन पुत्र प्रकाश, भीम व सचिन गुजरात मे काम करते है। पकड़े गए आरोपियों में प्रीतम सिंह (34) पुत्र हुकुम सिंह निवासी तामली चंपावत व विशाल (20) पुत्र प्रेम सिंह निवासी हरिपुरकलां रायवाला हरिद्वार का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार ये दोनों करीब तीन चार दिन से वहीं रह रहे थे।

इधर, चल्थी चौकी पर मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर एसपी धीरेन्द्र गुंज्याल भड़क गए। पहले तो वह वह घटना को छुपाते रहे तो, वहीं बाद में कहने लगे कि पुलिस से पहले मीडिया यहां कैसे पहुंच गई। एसपी ने मीडिया से बहुत बदसलूकी की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!