Breaking News :
>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या>>ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
उत्तराखण्ड

शिया धर्म गुरु बोले, अयोध्या विवाद में करें कोर्ट के फैसले का इंतजार

मंगलौर, हरिद्वार : शिया धर्म गुरु मौलाना सैयद कल्वे जव्वाद ने कहा कि अयोध्या विवाद पर सभी को अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए। उससे पहले बयानबाजी करना गलत है, जो भी फैसला होगा, उसका सभी को सम्मान करना होगा।

मौलाना सैयद कल्वे जव्वाद ने यह बात मंगलौर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्वे जव्वाद लखनऊ से पूर्व दायित्वधारी सैयद अली हैदर के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अयोध्या का विवाद एक गंभीर मसला है और पूरा मामला देश की सबसे बड़ी अदालत में है। इसलिए सभी को अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए। फैसला चाहे कोई भी हो।

उन्होंने कहा कि यदि यह सिद्ध हो जाता है कि राम मंदिर को तोड़कर वहां पर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया गया है, तो सभी को अदालत के फैसले का सम्मान एवं हिंदुओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर दोबारा मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। यदि फैसला मस्जिद के हक में आता है तो उसी तरह से सभी वर्ग को मस्जिद के निर्माण में सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी लंबे समय से बोर्ड के अध्यक्ष पद पर काबिज चले आ रहे हैं। उनके कार्यकाल में वक्फ बोर्ड की संपत्ति को खुर्द-बुर्द किया गया। करोड़ों का घोटाला किया गया। वह अपने ऊपर उठ रहे आरोपों पर जवाब देने के बजाय अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

कहा कि मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके वसीम रिजवी के कार्यकाल की सीबीआई जांच की मांग की है। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित दरगाह के सज्जादानशीं महमूद अली खाँ अनवर, अली हैदर जैदी, नवाब मेहंदी, रईस हैदर आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!