Breaking News :
>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
राजनैतिक-गतिविधियाँ

येद्दयुरप्पा के CM बनने पर बौखलाई कांग्रेस, वार-पलटवार का सिलसिला हुआ और तेज

नई दिल्ली । कर्नाटक में भले ही सियासी उठापटक के बीच बीएस येद्दयुरप्पा राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हों, लेकिन सियासी ड्रामेबाजी का दौर अब भी जारी है। भाजपा जहां सदन में बहुमत का दावा कर रही है, तो वहीं कांग्रेस उस पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही है। इस बीच दोनों प्रमुख दलों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और तेज हो गया है। कांग्रेस कर्नाटक के इस सियासी खेल को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और वो भाजपा पर हमलावर है, तो वहीं भाजपा भी कांग्रेस को आईना दिखा रही है।

वार-पलटवार के बीच येद्दयुरप्पा ने सीएम पद की शपथ तो ले ली, लेकिन भाजपा की यह जीत कांग्रेस को नागवार गुजर रही है। इसके विरोध में उसने आधी रात को सुप्रीम कोर्ट के ताले तक खुलवाने में परहेज नहीं किया। अब येद्दयुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने के बाद कांग्रेस ने विरोध में विधानसभा परिसर में स्थित महात्‍मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के विधायक और नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल और सिद्दरमैया मौजूद रहे।

भड़की कांग्रेस, निशाने पर भाजपा-राज्यपाल

– कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक में संविधान का मजाक उड़ाया गया है। उन्‍होंने कहा कि बहुमत नहीं मिलने के बावजूद प्रदेश में भाजपा ने जिस तरह से सरकार बनाई है, यह कानून का सरासर उल्‍लंघन है। आज सुबह जब भाजपा अपनी खोखली जीत का जश्न मना रही होगी तो भारत लोकतंत्र की हार का शोक मनाएगा।

– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कर्नाटक के राज्यपाल पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
– सिद्दरमैया ने कहा, मामला अदालत के समक्ष लंबित है। हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह बीजेपी संविधान का अपमान कर रही है।

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा के अनंत कुमार ने कहा कि अगर कांग्रेस प्रदर्शन करना चाहती है तो उसे राहुल गांधी, सोनिया गांधी और सिद्धारमैया के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए, क्योंकि इन तीनों ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है।

– वहीं, ट्वीट के जरिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी पार्टी का गौरवशाली इतिहास याद नहीं है। उन्हें आपातकाल, अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग, अदालतों, मीडिया और नागरिक समाज को नष्ट करना ये सब विरासत में मिला है।’ उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक में किसको जनादेश मिला है ? भाजपा को, जिसे 104 सीटें हासिल हुई या फिर कांग्रेस को, जो 78 सीटों पर सिमट गई, जिनके खुद के मुख्यमंत्री और मंत्री भारी मतों से हारे। जेडीएस जो केवल 37 सीटों पर जीती और कई जगहों पर तो उसकी जमानत तक जब्त हो गई।’ कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र की हत्या उस वक्त हुई, जब कर्नाटक के कल्याण के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस ने जेडीएस को ‘अवसरवादी प्रस्ताव’ दिया। यह शर्मनाक है !’

– उधर, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि बीएस येद्दयुरप्पा ने शपथ तो ले ली है, लेकिन बहुमत साबित करना मुश्किल होगा। राज्यपाल को उन लोगों को बुलाना चाहिए था, जिनके पास अधिकतम संख्या थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!