Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
मनोरंजन

बॉक्स ऑफ़िस पर एक ही दिन रिलीज़ होंगी सोनम और उनके भाई की फिल्में

मुंबई। बॉलीवुड में ही ऐसा संयोग हो सकता है कि आप अपने ही परिवार के सदस्य से बॉक्स ऑफ़िस पर टकरायें। यह संयोग कपूर सन और डॉटर के बीच भी होने जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किनकी बात कर रहे हैं तो हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर और उनके भाई हर्षवर्धन कपूर की।

दरअसल, हर्षवर्धन की फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो, जो कि पहले 25 मई को रिलीज होने वाली थी और जॉन अब्राह्म की फिल्म परमाणु से टकराने वाली थी, उसकी रिलीज़ डेट अब व आगे बढ़ा कर 1 जून कर दी गयी है। ऐसे में उनकी बहन सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग की रिलीज तारीख इसी दिन निर्धारित थी और अब यह साथ रिलीज होने जा रही है। ऐसे में सोनम कपूर और हर्षवर्धन अपनी फिल्मों के कारण आपस में ही बॉक्स ऑफ़िस पर टकरायेंगे। हालांकि फिल्म भावेश जोशी के निर्देशक और निर्माताओं का मानना है कि ड्रिस्टीब्यूशन के लिहाज से 1 जून बेहतर तारीख है। इस तारीख को दर्शकों को अपनी तरफ ज्यादा आकर्षित किया जा सकता है। इस बदलाव से फिल्म को बेहतर और अधिक संख्या में शो मिलने के आसार हैं। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है। फिल्म का च्यवनप्राश गाना काफी लोकप्रिय हो रहा है।

वही दूसरी तरफ सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग उनकी बहन रिया की ही होम प्रोडक्शन की फिल्म है। साथ ही एकता कपूर इस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में हर्षवर्धन सिर्फ सोनम से ही नहीं बल्कि अपनी दोनों बहनों से ही टकराने वाले हैं, ऐसे में जाहिर है तुलना इस दिन जरूर की जायेगी कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *