Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
राजनैतिक-गतिविधियाँ

‘दृश्यम’ फिल्म देखकर BJP नेता ने रचा कांग्रेस नेत्री की हत्या का षड्यंत्र, दोनों के बीच थे अवैध संबंध

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 22 वर्षीय कांग्रेस नेत्री ट्विंकल डागरे हत्याकांड की कहानी साफ हो गई है। उसके 65 वर्षीय भाजपा नेता जगदीश करोतिया उर्फ कल्लू पहलवान से अवैध संबंध थे। वह नेता के साथ ही रहना चाहती थी। बेटे इससे सहमत नहीं हुए और उन्होंने गला घोंटकर मार डाला। भाजपा नेता ने भी उसे चांटा मारा था। हत्या का षड्यंत्र ‘दृश्यम’ फिल्म देखकर रचा गया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए फिल्म की तर्ज पर सबूत मिटाए गए थे।

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक पुलिस ने कल्लू, उसके बेटे विजय करोतिया (38), अजय करोतिया (36), विनय करोतिया (31) और साथी नीलू उर्फ नीलेश कश्यप (28) निवासी कुम्हारखाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित अजय ने बताया कि ट्विंकल और उसके पिता कल्लू के बीच अवैध संबंध थे। ट्विंकल पिता के साथ ही रहना चाहती थी। इस बात पर मां घर में झगड़ा करती थी। पिता का राजनीतिक करियर खराब होने की चिंता भी थी। सभी ने ट्विंकल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके पूर्व ‘दृश्यम’ फिल्म देखी गई।

साजिश के तहत 16 अक्टूबर 2016 को सुबह 11 बजे मकान देखने के लिए ट्विंकल को घर बुलाया गया। अजय और कल्लू एमआर-10 स्थित दोस्त नीलू के खेत पर ले गए। कल्लू ने उसे समझाया और चांटा मार दिया। इसके बाद अजय ने रस्सी से गला घोंट दिया। कल्लू ने उसे खेत में दफनाने की बात कही तो नीलू ने इससे इन्कार कर दिया। तीनों ने ट्विंकल का शव कपड़े में लपेटा और कार की डिक्की में रखकर घर आ गए। दूसरे दिन सुबह करीब पांच बजे कार लेकर सांवेर रोड पर अवंतिका नगर स्थित प्लॉट पर पहुंचे। इसके पूर्व कल्लू ने निगमकर्मियों से कहा कि एक पार्षद का कुत्ता मर गया, उसके लिए गढ्डा खोदना है।

निगमकर्मियों से गड्डा खुदवाया और कचरा, लकड़ियों का ढेर जमा करवा लिया। कल्लू ने बेटे अजय के साथ विनय और विजय को बुलाया और शव जला दिया। दो दिन बाद हड्डियां और राख बोरे में भरकर नाले में बहा दी।

फिल्म के दो दृश्य जो हकीकत में बनाए गए सीन
1. पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइल फेंका

अभिनेता अजय देवगन पुलिस अफसर के बेटे की हत्या के बाद शव को गढ्डे में दबा देता है। इसके पूर्व वह एक और गढ्डा खुदवाकर एक कुत्ते को गाड़ता है। जब पुलिस शव ढूंढने जाती है तो कुत्ता निकलता है।  कल्लू और अजय ने भी पुलिस को गुमराह करने के लिए घटनास्थल के पास एक गढ्डा खुदवाया और कुत्ता दफना दिया। गढ्डे की भनक लगने पर पुलिस ने सर्चिंग की तो वहां कुत्ते का शव मिला।

2. पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइल फेंका
फिल्म में अभिनेता पुलिस को गुमराह करने के लिए अफसर के बेटे का मोबाइल एक ट्रक में फेंक देता है। इससे उसकी लोकेशन अन्य शहर में मिल रही थी ताकि पुलिस उसे दूसरे शहर में ही तलाश करती रहे। फिल्म की तरह ही ट्विंकल की हत्या के दो दिन बाद अजय ने मोबाइल ऑन किया। पहली लोकेशन मरीमाता आई। इसके बाद मोबाइल को बदनावर जाकर फेंक दिया। बदनावर में ट्विंकल का रिश्ता तय हुआ था। पुलिस उसके मंगेतर अमित पर शक जाहिर करने लगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!