Breaking News :
>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या>>ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला>>हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग>>कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
उत्तराखण्ड

देहरादून में एमबीबीएस के छात्र ने की खुदकुशी, यह है कारण

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के पटेलनगर स्थित छात्रवास में देर रात एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र की खुदकुशी कर ली। हॉस्टल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्र मूल रूप से गुरुग्राम, हरियाणा का रहने वाला था। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रविवार को उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि छात्र ने वर्ष 2016 में दून मेडिकल कालेज में दाखिला लिया था। इसी साल मेडिकल कालेज को एमसीआइ की मान्यता मिली थी। ईयर बैक आने के कारण दिलीप अवसाद में चला गया। वह लगातार परेशान रहने लगा था।

पुलिस के अनुसार, छात्र की पहचान दिलीप कुमार निवासी म.नं. 5, गली नंबर आठ, शीतला कॉलोनी, गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में हुई। वह यहां राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का छात्र था। दिलीप का रूममेट कुमार गौरव एक महीने से अपने घर हरिद्वार गया हुआ है। दिलीप अपने कमरे में इन दिनों अकेला ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि दिलीप को शुक्रवार शाम से ही बाहर नहीं देखा गया। शनिवार शाम को दिलीप के पिता का उसके कमरे के बगल में रहने वाले छात्र को फोन आया।

उन्होंने बताया कि दिलीप का फोन नहीं लग रहा है। इसके बाद कई छात्र वहां एकत्रित हो गए और दिलीप के कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे। उसके दोस्त उसका फोन मिलाते रहे, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। काफी देर तक इंतजार करने पर भी दिलीप जब कमरे से ना तो बाहर आया और ना ही फोन से कोई रिस्पॉन्स मिला तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पटेलनगर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

इसके बाद बाजार चौकी इंचार्ज गिरीश नेगी मौके पर पहुंचे और हॉस्टल के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। भीतर दिलीप पंखे से बंधी सफ़ेद रंग की चादर से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि संभावना है कि छात्र ने शुक्रवार को भी किसी समय खुदकुशी कर ली हो। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। छात्र के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह तनाव में था और उसका 2017 से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल से डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!