Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

बारिश के बाद सुहावना हुआ उत्तराखंड का मौसम, गंगोत्री में हल्की बर्फबारी

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम खुल गया। सिर्फ गंगोत्री धाम में सुबह हल्की बर्फबारी हुई। पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही मैदानी इलाकों में मौसम खुशगवार हो गया है। वहीं, भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया। इसे सुबह खोल दिया गया।

उत्तरकाशी जनपद में डाबरकोट के पास गत रात को भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया था। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। नेशनल हाईवे की टीम सड़क को खोलने में सुबह से जुट गई थी। सुबह करीब नौ बजे मार्ग को खोल दिया गया।

वहीं, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ यात्रा सुचारु है। सुबह गंगोत्री में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, केदारताल के ट्रैक में फंसे पर्यटक, पोर्टर और गाइड देर रात को गंगोत्री पहुंच गए थे। केदारताल के निकट बर्फ में दबे ट्रैकर को निकालने के लिए आज रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ में बादल छाए हैं, वहीं अन्य इलाकों में सुबह की शुरुआत गुनगुनी धूप से हुई। केदारनाथ यात्रा को सुचारु कर दिया गया। पौड़ी, टिहरी, चमोली में भी मौसम साफ है। चमोली में लामबगड़ के पास पत्थर गिरने का खतरा बना है। इस पर पुलिस की देखरेख में इस स्थान पर वाहनों की आवाजाही की जा रही है। वहीं बदरीनाथ में सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है।

मसूरी में सुबह धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया है। सुबह मसूरी का तापमान 10 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया। हरिद्वार के साथ ही कुमाऊं के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत जिलों में मौसम साफ है। बागेश्वर में आसमान में हल्के हल्के बादल छाए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!