Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

दून की महिला आरक्षी अंजना ने किया वुशू एनआइएस में टॉप

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की सीपीयू में आरक्षी के पद पर तैनात दून की अंजना ने एनआइएस कोचिंग डिप्लोमा कोर्स वुशू खेल में टॉप किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें सत्र के समापन समारोह में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने सम्मानित किया।

अंजना ने पिछले साल नेताजी सुभाष चंद्र नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पो‌र्ट्स (एनआइएस) पटियाला में वुशू कोचिंग कोर्स के डिप्लोमा के लिए प्रवेश लिया था। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन की चमक बिखेर चुकीं अंजना को उत्तराखंड पुलिस स्पो‌र्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एडीजी अशोक कुमार ने पुलिस की वुशू टीम तैयार करने के लिए कोर्स करने भेजा।

सत्र 2017-18 में कुल 262 छात्र एनआइएस में डिप्लोमा कोर्स कर रहे थे, जिनमें वुशू खेल में अंजना सर्वाधिक अंकों के साथ टॉपर रहीं। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा पूरा करने के बाद एनआइएस पटियाला में ही उन्हें दो महीने के लिए इंटर्नशिप का मौका मिल गया है। अब वे जुलाई में लौटेंगी।

खेल कॅरिअर की बात की जाए तो अंजना सीनियर स्तर पर अब भी उत्तराखंड के लिए खेलती हैं। साथ ही प्रशिक्षण भी दे रही हैं। सेंट्रल जोन वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और सीनियर चैंपियनशिप में रजत पदक अब तक की उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच पीएस गिल के साथ ही माता-पिता को दिया है। निश्शुल्क प्रशिक्षण देती हैं अंजना वुशू खिलाड़ियों को तैयार करने में अंजना की भूमिका अहम है। वे यमुना कॉलोनी में प्रशिक्षण देती हैं और उनके पास करीब 45 बच्चे प्रशिक्षण लेते हैं। यह सभी बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

इन बच्चों की खेल सामग्री का खर्च भी वे खुद उठाती हैं। अंजना का कहना है कि पिछले एक साल से वे दून में नहीं हैं, लेकिन इस दौरान उनकी बहन काजल रानी बच्चों को प्रशिक्षण दे रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!