Breaking News :
>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2022, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नेशनल पार्लियामेंट फ़ॉर वीमेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोग की ओर से रिसोर्स पर्सन्स के रूप में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय महिला आयोग के वित्तीय सौजन्य से अध्यक्ष, कुसुम कण्डवाल, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन स्थान द एटलान्टिस क्लब, पण्डितवाडी, चकराता रोड, में कराया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतु खण्डूडी, विधायक कोटद्वार, विशिष्ट अतिथि सविता कपूर, विधायक कैण्ट ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सदस्य-सचिव कामिनी गुप्ता सहित अतिथियों ने रिसोर्स पर्सन्स एवं अन्य प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। रिसोर्स पर्सन्स द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए उनके साथ अपने-अपने अनुभव साझा किये। तत्पश्चात आयोग की ओर से रिसोर्स पर्सन्स के रूप में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस०टी०एफ०) की ओर से महिलाओं के विरूद्ध बढ़ रहे साईबर क्राईम को रोकने, नेहा कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित कानूनी अधिकार और मधु थपलियाल, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान, राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर द्वारा लैंगिक समानता, अंजनी रावत, जी०एम० डी०आई०सी०, देहरादून द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित लघु उद्योग एवं डॉ० वन्दना राजपूत द्वारा किशोरियों- महिलाओ -बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी एवं पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्भव मंच परिवार, देहरादून की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य किशोरियों की कम उम्र में शादी न किया जाना, महिलाओं की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण में पुरुष की भागीदारी इत्यादि रहा। कार्यक्रम में लगभग 250 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राज्य महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अतिथियों ने महिला शक्ति को एकजुट होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दौरान हरिचन्द्र सेमवाल, सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, देहरादून द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित चल आँगनबाड़ी कार्यकर्ती, आँगनबाड़ी सहायिकायें, ए०एन०एम०, आशा कार्यकर्ती, स्कूल की छात्रायें एवं उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के विधि-अधिकारी दयाराम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!