Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
खेल-जगतताज़ा खबरेंदेश

महेंद्र सिंह धौनी ने सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ी, उनकी जगह रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2022, गुरुवार, हैदराबाद। आइपीएल 2022 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इस टीम की कप्तानी छोड़ दी। धौनी ने टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद अगले कप्तान के तौर पर रवींद्र जडेजा का चयन किया जिन्हें इस बार सीएसके ने इस सीजन के लिए रिटेन किया था। एम एस धौनी ने सीएसके टीम की भविष्य को देखते हुए ये फैसला किया और इस तरह से उनकी कप्तानी के एक युग का अंत हो गया।

महेंद्र सिंह धौनी ने एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में ही सबको चौंकाते हुए ये फैसला कर दिया। इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में भी धौनी ने टेस्ट टीम की कप्तानी और फिर वनडे व टी20 टीम की कप्तानी भी अचानक ही छोड़ दी थी। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट भी उन्होंने अचानक ही ले ली थी और सबको चौंका दिया था, लेकिन अब सवाल ये है कि क्या आइपीएल की कप्तानी छोड़ने के बाद वो इस लीग को भी बाय-बाय कहने वाले हैं।

महेंद्र सिंह धौनी ने साल 2008 में सीएसके टीम की कमान संभाली थी और उसके बाद से साल 2021 तक वो इस टीम के कप्तान रहे। हालांकि बीच में दो सीजन के लिए इस टीम को बैन कर दिया गया था अगर उसे छोड़ दें तो धौनी ने इस टीम की कप्तानी आइपीएल के 12 सीजन में की थी और चार बार टीम को चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था। 

महेंद्र सिंह धौनी के बाद अब सीएसके टीम की कप्तानी भारतीय आलराउंडर रवींद्र जडेजा कौ सौंप दी गई है जो सीएसके टीम के साथ साल 2012 में जुड़े थे। इससे बाद से जडेजा लगातार धौनी की कप्तानी में खेल रहे थे और बतौर आलराउंडर उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। वहीं दूसरी तरफ धौनी अब सीएसके टीम के लिए कप्तानी नहीं करेंगे। धौनी आइपीएल के सबसे सफल कप्तान थे और उन्होंने पिछले सीजन तक इस लीग में कुल 204 मैचों में कप्तानी की थी। इनमें से उन्हें 121 मैचों में जीत मिली थी जबकि 82 मैचों में हार मिली थी तो वहीं दो मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था। रवींद्र जडेजा सीएसके के लिए कप्तानी करने वाले तीसरे कप्तान बनेंगे। इससे पहले एम एस धौनी और सुरेश रैना ने टीम की कप्तानी की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!