Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा : नंदा गौरा योजना में 2015-16 व 2016-17 में वंचित 33216 बालिकाओं को कन्या धन मिलेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि नंदा गौरा योजना में 201

5-16 व 2016-17 में वंचित 33216 बालिकाओं को कन्या धन मिलेगा। इसके लिए 49.42 करोड़ की राशि सरकार मुहैया कराएगी। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में विधायक मनोज रावत ने कार्य स्थगन के तहत नंदा गौरा योजना से प्रदेश में बड़ी संख्या में बालिकाओं के वंचित होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में नंदा देवी कन्या धन और गौरा देवी योजना को एकीकृत नंदा गौरा योजना बनाई गई।

सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि एकीकरण के चलते 38635 बालिकाएं लाभ से वंचित रह गईं। इस मामले में महिला सशक्तीकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के जवाब पर विपक्ष के विधायक भड़क गए।

विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार इस मामले में कुछ कर नहीं पाई। इसकी पीड़ा दिखाई देती है। 2015-16 में 11300 और 2016-17 में 21916 बालिकाएं कन्या धन योजना के लाभ से वंचित रह गईं। इसकी पीड़ा कांग्रेस विधायकों को है।

इसलिए जानबूझकर इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते वर्षों में छूट गईं बालिकाओं को भी यह लाभ देने का निर्णय कर लिया है। मंत्री के बयान पर कांग्रेस विधायक नाराज हो गए। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर तीखी नोक-झोंक हुई। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में वंचित बालिकाओं को योजना का लाभ देने की घोषणा की।

प्रदेश में बंद हुईं 327 औद्योगिक इकाइयां

श्रम मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में 34033 औद्योगिक इकाइयों में से 327 बंद हुई हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना के तहत फैक्ट्रियों में बीमांकित व्यक्तियों को चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था है, लेकिन वेतन नहीं दिया जा सकता। 23 सितंबर, 2020 को विधायक ममता राकेश के तारांकित प्रश्न के संबंध में पूछे गए सवाल का मंत्री ने मंगलवार को सदन में यह जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक उद्योगों पर वेतन के लिए दबाव नहीं बनाया जा सकता। इसी तरह विधायक मनोज रावत के प्रश्न के जवाब में विधायी व संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने बताया कि हरिद्वार व कोटाबाग, नैनीताल भस्युगाज को सुगम क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा विभाग ने रखा है।

श्रम मंत्री ने जेठ-बहू का जोड़ा रिश्ता

विधानसभा में मंगलवार को श्रम मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने कांग्रेस विधायक ममता राकेश से जेठ-बहू का रिश्ता जोड़ा। डॉ० हरक सिंह रावत ने कांग्रेस विधायक मनोज रावत और फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी अपना शिष्य बता दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!