Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
ताज़ा खबरेंदेश

‘अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा जमा चुके तालिबान के बारे में भारत को पहले से ही सब कुछ पता था’ : CDS जनरल रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2021, बुधवार, नई दिल्‍ली। भारत के चीफ आफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि अफगानिस्‍तान में जो कुछ हुआ है उसके बारे में भारत पहले से ही जानता था।

जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्‍तान को लेकर जो कुछ भी भारत ने कहा था हू-ब-हू वही हो रहा है, लेकिन इसकी टाइमिंग में जरूर फर्क है। उनके मुताबिक भारत के संदर्भ में यदि देखें तो हम जानते थे कि अफगानिस्‍तान पर तालिबान कब्‍जा कर लेगा।

 जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्‍तान में जो कुछ हुआ है उसकी तेजी को देखते हुए हैरानी जरूर होती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि भारत ने सोचा था कि इसमें दो माह का समय लग सकता है। लेकिन ये सब कुछ हमारी सोच से पहले ही हो गया।

वर्तमान में दो दशक के बाद तालिबान फिर से अफगानिस्‍तान में आ गया है। उन्‍होंने ये भी कहा कि वहां से आने वाली खबरों में तालिबान की सारी तस्‍वीर सामने आने लगी है। उनके मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ है क्‍योंकि वर्तमान में उसके सहयोगी बदल गए हैं। मौजूदा समय में तालिबान तो वही है लेकिन केवल उसके सहयोगी अलग हैं।

उन्‍होंने ये भी कहा कि जहां तक भारत की चिंता का विषय है तो हमारी चिंता हर जगह को लेकर है। ये केवल हमारे उत्‍तर में स्थित पड़ोसी की ही बात नहीं है बल्कि हमारे पश्चिम में मौजूद दूसरे पड़ोसी के पास परमाणु हथियार भी हैं। इसलिए भारत दो ऐसे पड़ोसी देशों के बीच घिरा हुआ है जिनके पास विनाशकारी हथियार मौजूद हैं।

भारत के अफगानिस्‍तान में रुख को लेकर उन्‍होंने कहा कि हम रणनीति के तहत ही वहां पर आगे बढ़ रहे हैं। रणनीतिक तौर पर हम काफी मजबूत स्थिति में हैं। भारतीय सेना किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

जनरल रावत ने कहा कि वो मानते हैं कि अफगानिस्‍तान के हालात और भारत-प्रशांत क्षेत्र के हालातों को एक ही चश्‍मे से नहीं देखा जाना चाहिए। ये दोनों ही अलग मुद्दे हैं। हां, ये सही है कि दोनों पर ही पड़ोसी देशों से भारत को सुरक्षा का खतरा बना हुआ है, लेकिन ये दोनों मुद्दे अलग हैं। ये दोनों का आपस में मिलना मुश्किल है।

आपको बता दें कि तालिबान ने 15 अगस्‍त को काबुल पर कब्‍जा जमाया था। इसके बाद से ही वो अफगानिस्‍तान में अपनी सरकार के गठन की कवायद में जुटा हुआ है। तालिबान लगातार इस बात को कह रहा है कि इस बार वो नए रूप में सामने आया है। इस नए रूप में लोगों को पहले की अपेक्षा कहीं अधिक आजादी दी जाएगी। महिलाओं को भी इस्‍लामिक कानून के तहत काम करने की इजाजत दी जाएगी।

वहीं तालिबान अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से भी बात करने की अपील कर चुका है।

दरअसल, इस बार तालिबान की कोशिश केवल अफगानिस्‍तान में सरकार बनाना ही नहीं है बल्कि उसको अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से स्‍वीकृत करवाना भी है। यही वजह है कि वो लगातार इस तरह का बयान दे रहा है।

तालिबान को लेकर कुछ देशों का रुख स्‍पष्‍ट हो चुका है, लेकिन, भारत ने इस पर अपने पत्‍ते अभी नहीं खोले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!