Breaking News :
>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच, संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ट्रेसिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने और सर्विलांस पर और अधिक गंभीरता से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि मृत्यु दर कम करने के लिए चिकित्सीय देखभाल और उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता से लिया जाए।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये देश में कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया था। अब दोबारा बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पहले की तरह ही दृढ़संकल्प के साथ काम करना है।

मास्क व शारीरिक दूरी के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा पूरे देश में वैक्सीनेशन का बड़ा अभियान चल रहा है। वैक्सीनेशन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में है। राज्य में इसकी रफ्तार को और बढ़ाना है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों में आ रहे लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाना है। बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, पंकज पांडेय और एसए मुरुगेशन उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!