Breaking News :
>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज हस्तियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उनके जन्मदिन बधाई दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन बाल वनिता आश्रम में बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस दौरान बच्चों ने सीएम को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ट्वीट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

पौड़ी गढ़वाल की असवालस्यूं पट्टी के सीरों गांव में 9 अप्रैल 1964 में जन्मे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में यज्ञ का आयोजन किया गया। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस को बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान और फल वितरण भी किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नित नए मानक स्थापित करेगा।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और नागरिक उड्ययन मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी सीएम तीरथ रावत को बधाई दीं।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा मेरे छोटे भाई और प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, सुदीर्घ आपका जीवन हो और आपके नेतृत्व में हमारी देवभूमि उत्तराखंड विकास व उन्नति के नित नए आयाम छुए, ऐसी भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार से मंगल कामना करता हूं। पिथौरागढ़ विधायक चंद्रा पंत ने सीएम रावत की दीर्घायु की कामना करते हुए पिथौरागढ़वासियों की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी सीएम रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की है। परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने उनके कार्यों की भी सराहना की।

[box type=”shadow” ]

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!