Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली विधानसभा में RSS के नाम पर हंगामा, टुकड़े-टुकड़े गैंग के नाम पर आमने-सामने आए विधायक

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2022, गुरुवार, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को आरएसएस के नाम पर हंगामा हुआ। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस बात को लेकर नारेबाजी शुरू हुई। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष आरएसएस हाय-हाय के नारे लगा रहा था जबकि भाजपा विधायक कर टुकड़े-टुकड़े गैंग की बात करते रहे।

सत्ता पक्ष के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि मालवीय नगर के पार्क में आरएसएस के लोग तिरंगा नहीं फहराने दे रहे। उन्होंने कहा कि आरएसएस का राष्ट्रवाद छदम है, 52 साल से इसने तिरंगा नहीं बल्कि अपना ही झंडा फहराया है। भाजपा विधायकों ने इसका जमकर विरोध किया। इसी के बाद दोनों पक्षों में खूब नारेबाजी हुई। विधासभा स्पीकर ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र महाजन को मार्शल आउट किया। इसके बाद महाजन को दिन भर की कार्यवाही से भी निलंबित कर दिया गया।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे बहुत गंभीर मसला बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा नेता या पार्षद तिरंगा लगाने से रोकता है तो इससे बड़ा देशद्रोह नहीं हो सकता। कहा कि हम जान दे देंगे लेकिन तिरंगा वहीं लहरायेंगे, भाजपा नेताओं को शर्म आनी चाहिए, देश से माफी मांगनी चाहिए।

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने पंजाब से राज्यसभा सदस्य के तौर पर नामांकन के लिए राघव चड्ढा बधाई दी। राघव ने सदन में अपने अंतिम वक्तव्य में सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सदन जरूर बदलेगा लेकिन जन सेवा का कार्य आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने खुद को केजरीवाल स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स का स्टूडेंट बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति भी आभार जताया। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी राघव को बधाई दी। साथ ही चुटकी लेते हुए बोले आपकी बहुत याद आएगी, हो सके तो लौट के आना। सत्ता पक्ष के विधायक प्रहलाद सिंह साहनी ने कहा कि अपनी शादी में जरूर बुलाना। जरनैल सिंह और राखी बिड़लान ने राघव को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिवादन किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!