Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित बैठक में परीक्षा केन्द्रों हेतु नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन को किया सम्बोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2022, गुरुवार, उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में आगामी 28 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उत्तरकाशी स्थित राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज के सुमन सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा केन्द्रों हेतु नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन को सम्बोधित किया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करायी जाय। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों में किसी प्रकार की अनुचित सामग्री लेकर न पहुंचे इस हेतु चेकिंग व्यवस्था के पुख्ता इन्तेजाम हों। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की दुविधा उत्पन्न होने पर शिक्षा विभाग के जिला कन्ट्रोल रूम पर सम्पर्क स्थापित किया जाय। ताकि कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों द्वारा समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। जिलाधिकारी ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचयों को निर्देश दिये कि छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की मिटिंग बुलाकर आगामी परीक्षाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की जाय ताकि अभिभावक छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारियों के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें पढ़ने का पर्याप्त समय दे सकें।

मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 10405 परीक्षार्थी परीक्षा देगें जिनमें 5072 बालक एवं 5333 बालिकाएं शामिल हैं। हाईस्कूल की परीक्षा 5603 परीक्षार्थी देगें जिनमें संस्थागत परीक्षा 2695 बालक व 2840 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत परीक्षा 58 बालक व 10 बालिकाएं देगी । इन्टर मीडिएट की परीक्षा 4802 परीक्षार्थी देगें। जिनमें संस्थागत परीक्षा 2252 बालक व 2424 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत परीक्षा 67 बालक व 59 बालिकाएं देगीं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 68 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, पुलिस विभाग से सीओ मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!