Breaking News :
>>गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद>>MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी>>निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेता के बयान पर भड़कीं उमा भारती, दिया ये जवाब

उत्तरकाशी: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के आरोप से भड़कीं केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘नवरात्र प्रवास पर कुछ कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी तथ्यों से परे और शर्मनाक है।’ उमा ने कहा कि नवरात्र प्रवास का सारा खर्च उन्होंने निजी तौर पर किया है। रविवार को उत्तरकाशी में कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय ने आरोप लगाया था कि भंडारे और दान दक्षिणा पर सरकारी पैसा खर्च किया जा रहा है।

सोमवार को एक बयान जारी कर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वह वर्ष में एक बार अवकाश लेकर उत्तराखंड आती हैं। यह यात्रा निजी होती है और इसका सारा खर्च वह स्वयं वहन करती हैं। जब उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार थी तब भी वह यहां आती थीं।

उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के कुछ नेताओं ने ऐसा मर्यादाहीन वक्तव्य दिया है, जो निंदनीय है।

दूसरी ओर किशोर उपाध्याय ने कहा कि अगर उमा भारती ने भंडारा अपने पैसों से कराया है तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं। सरकारी खर्चे पर भंडारा करने की जानकारी उन्हें मुखवा में कुछ स्थानीय लोगों ने दी थी।

उमा ने किया आराम

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सोमवार को उत्तरकाशी के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन दिनभर विश्राम किया। उत्तरकाशी के एसडीएम देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि एक हफ्ते की पूजा-पाठ  के बाद उमा भारती कुछ कमजोरी महसूस कर रही हैं, इसीलिए वह आराम कर रही हैं। इसके चलते उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!