Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

ज्वाइनिंग के बाद 126 डॉक्टर ड्यूटी से नदारद, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

गैरसैंण: सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की राज्य सरकार की मुहिम को डॉक्टरों के ज्वाइनिंग देने के बाद नदारद होने से झटका लग रहा है। विधायक धन सिंह नेगी के तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया कि स्वास्थ्य महकमे के अभिलेखों के मुताबिक 126 ऐसे डॉक्टर हैं, जो कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। इनमें से किसी भी डॉक्टर को दीर्घावकाश शासन अथवा मुख्यालय स्तर से स्वीकृत नहीं किया गया है।

सरकार ने यह भी साफ किया कि जिला स्तर पर डॉक्टरों के अनुबंध विस्तार की अनुमति नहीं दी जाती। संविदा पर कार्यरत 65 वर्ष तक के डॉक्टरों का सेवा विस्तार महानिदेशक और इससे अधिक आयु के डॉक्टरों का सेवा विस्तार शासन स्तर से किया जाता है। संविदा पर कार्यरत बांडधारी डॉक्टरों को पांच वर्ष के लिए सीधे महानिदेशक द्वारा चिकित्सा इकाइयों में तैनात किया जाता है। यह भी जानकारी दी गई कि पीएमएचएस संवर्ग के अनुपस्थित डॉक्टरों के विरुद्ध अनुशासन एवं अपील नियमावली के तहत कार्यवाही की जाती है।

दून मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने का प्रस्ताव नहीं 

देहरादून में स्थित दून मेडिकल कॉलेज को शहर से बाहर शिफ्ट करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। विधायक खजानदास के सवाल के जवाब में सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज को एमसीआई द्वारा प्रथम एलओपी के साथ प्रथम नवीनीकरण की अनुमति प्रदान की गई है। कॉलेज में 150 एमबीबीएस छात्रों के बैच की पढ़ाई प्रारंभ हो चुकी है। कॉलेज के संबद्ध चिकित्सालय के रूप में दून अस्पताल को लिया गया है। इसे मेडिकल कॉलेज और एमसीआई के मानकों के अनुसार उच्चीकृत व नवीनीकृत किया गया है।

तीन साल में बिजली के झूलते तारों से 16 हादसे

प्रदेश में बिजली के झूलते तार हादसों का सबब बन रहे हैं। विधायक धन सिंह नेगी के सवाल के जवाब में सरकार द्वारा बताया गया कि पिछले तीन सालों में झूलते विद्युत तारों से 16 दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 14 प्रकरणों में मुआवजा स्वीकृत किया गया है, जबकि दो प्रकरणों में संबंधित पक्ष के पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध न कराने के कारण धनराशि स्वीकृत नहीं हुई। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग के लिए निर्देश पहले ही जारी किए गए हैं।

292 फैक्ट्रियों में 70 फीसद से कम रोजगार

राज्य में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय निवासियों को न्यूनतम 70 फीसद रोजगार मुहैया कराने की व्यवस्था भले ही हो, लेकिन ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार व देहरादून जिलों में इसकी अनदेखी हो रही है। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार की ओर से बताया गया कि इन जिलों में 696 इकाइयां हैं। इनमें से 292 ऐसी हैं, जो 70 फीसद से कम रोजगार दे रही हैं। इनमें ऊधमसिंहनगर की 211, हरिद्वार की 78 और देहरादून की तीन इकाइयां शामिल हैं।

यमकेश्वर में तुनखाल मार्ग का अनुरक्षण करेगा महिला मंगल दल 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों का अनुरक्षण अब महिला मंगल दल करेंगे। महिला मंगल दलों से एमओयू के आधार पर इस पहल की तैयारी है। यमकेश्वर की विधायक रितु खंडूड़ी भूषण के तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी। बताया गया कि प्रयोग के तौर पर वित्तीय वर्ष 2018-19 में यमकेश्वर क्षेत्र में तुनखाल-बडोली मार्ग का अनुरक्षण कार्य महिला मंगल दल से कराने का प्रस्ताव है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *