Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तराखण्ड

जिन्होंने मांग का सिंदूर उजाड़ा, हमारी सेना नें उन्हें उजाड़ फेका- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री बोली पराक्रम के साथ ही भारत ने महिला सशक्तिकरण का भी दिया संदेश

भगवानपुर में किया कामकाजी महिला छात्रावास का भूमि पूजन

भगवानपुर हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिन आतंकियों और उनके आकाओं ने कुछ भारतीय महिलाओं की मांग का सिंदूर उजाड़ने का दुस्साहस किया था, भारत नें ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन्हें ही मिट्टी में मिला दिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को भगवानपुर में कामकाजी महिला छात्रावास का भूमि पूजन किया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह कामकाजी महिला छात्रावास 279.05 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा और यह लगभग 750 वर्ग मीटर के एरिया में फैला होगा। उन्होंने कहा कि छात्रावास के बनने से भगवानपुर और आसपास के क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं को आवास संबंधी समस्या से मुक्ति मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि आज हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि हमारी बहादुर सेना ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम भी इसीलिए दिया ताकि कोई आतायी भविष्य में ऐसी वारदात करने का दुस्साहस न कर सके।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस अभियान की सफलता के बाद इसकी जानकारी देने के लिए भी सेना की दो महिला अधिकारी सामने आई, जिससे पूरी दुनिया में संदेश गया कि भारत की नारियां कितनी सशक्त हैं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्याम वीर सैनी, विधायक ममता राकेश, उपनिदेशक विक्रम सिंह, डीपीओ सुलेखा सहगल, राज्य परियोजना अधिकारी आरती बलोदी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे

महालक्ष्मी किट और किशोरी किट का वितरण

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पात्र महिला और किशोरियों को महालक्ष्मी किट और किशोरी किट का वितरण भी किया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्रावास निर्माण स्थल पर पौधा भी रोपा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!