Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम>>18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद>>नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा : गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार>>बार-बार आते हैं चक्कर ? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन>>केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन>>चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रायें सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक>>अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन
उत्तराखण्डदेहरादून

इस बार सप्ताह भर मनाई जायेगी उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं सालगिराह

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024, देहरादून। उत्तराखंड में राज्य स्थापना की 25वीं सालगिराह सप्ताहभर मनाई जाएगी। इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत छ: नवंबर से हो जाएगी। इसके साथ ही देवभूमि रजतोत्सव की भी शुरुआत हो जाएगी जो पूरे वर्ष मनाया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेषरूप से भव्य आयोजन होगा। राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष होने के कारण इसका विशेष महत्व है। छह नवंबर से समारोह की शुरुआत नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन से होगी। दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखंड मूल के अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रवासियों की भागीदारी से कार्यक्रम आयोजित होगा।

दिव्यांगों के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे
अगले दिन प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन होगा। भव्य खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण की थीम पर विशेष उत्सव होंगे। जरूरतमंदों के लिए बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन होगा। मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे। दिव्यांगों के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। विभिन्न सम्मान व पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राज्य आंदोलकारियों व शहीदों की गौरव गाथा जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 24 वर्षों में राज्य की उपलब्धियों एवं विकास की संभावनाओं पर स्कूल व कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर इसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने देवभूमि रजतोत्सव में प्रदेश के सभी वर्गों, विशेषरूप से महिलाओं, स्कूली बच्चों व युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य सचिव ने मंडल स्तर और जिला स्तर पर भी राज्य स्थापना दिवस को भव्यता से आयोजित किए जाने के लिए विशेष तैयारियों के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!