Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
देश

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की Y प्लस सिक्योरिटी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024, मुंबई। दशहरे के दिन एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अब तक कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि उन्हें हत्या के लिए पहले से ही पैसे दिए गए थे।

इस हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सलमान को Y प्लस सुरक्षा दी गई है, जो अत्यधिक खतरों को देखते हुए दी जाती है। फिलहाल सलमान खान ने खुद को लोगों से दूर कर लिया है और किसी भी फिल्म सेट पर काम नहीं कर रहे हैं। उनका परिवार भी प्रशंसकों से उन्हें कुछ समय के लिए अकेला छोड़ने की अपील कर रहा है।

Y प्लस सुरक्षा क्या है और इसमें कितना खर्च होता है ?
Y प्लस सुरक्षा के तहत सलमान खान के चारों ओर 25 सुरक्षा कर्मियों का घेरा होता है, जिसमें 2 से 4 NSG कमांडो और पुलिस बल शामिल होते हैं। सुरक्षा टीम तीन शिफ्टों में काम करती है, और इसमें बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी होती हैं। सलमान के पास भी पहले से एक बुलेटप्रूफ कार है, जिसे उन्होंने हाल ही में खरीदा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सुरक्षा में करीब 12 लाख रुपये प्रति महीने का खर्च आता है। अगर सालभर सलमान को Y प्लस सुरक्षा दी जाती है, तो यह खर्च करीब 1.5 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। जानकारों के अनुसार, सलमान की सुरक्षा पर सालाना खर्च 3 करोड़ रुपये तक हो सकता है, जिसमें मुंबई पुलिस के जवान, पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं शामिल हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या और उसके बाद सलमान खान की सुरक्षा का मुद्दा फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!