Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तर-प्रदेश

हैकर्स ने अब उत्तर प्रदेश विधानसभा की वेबसाइट को किया हैक

  • डाली आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना लखनऊ में केस दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल मतदाताताओं में सेंधमारी के प्रयास में लगे हैं तो अन्य सेंधमार भी अपने रास्तों की तलाश में हैं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हैक करने के बाद अब उत्तर प्रदेश विधानसभा की वेबसाइट को हैक किया गया है।

साइबर क्राइम करने वाले किसी बैंक, बड़ी संस्था तथा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हैक करने के बाद अब और आगे भी बढ़ गए हैं। हैकर्स ने अब उत्तर प्रदेश विधानसभा की वेबसाइट को हैक किया है। इतना ही नहीं इन लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट भी डाली है। इस मामले की जानकारी होने पर यूपी डेस्को ने साइबर थाना लखनऊ में केस दर्ज कराया है।

साइबर क्राइम में लिप्त लोगों के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दिनों निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हैक कर सैकड़ों फर्जी वोटर आइडी कार्ड बनाने के मामले में पांच लोगों के गिरफ्त में आने के बाद अब नया मामला सामने आया है। लखनऊ में विधानसभा की वैबसाइट हैक की गई है। वेबसाइट को हैक करने के बाद इन लोगों ने उसमें आपत्तिजनक पोस्ट भी किया है। हैकर्स ने इससे पहले बेहद सुरक्षित मानी जाने वाली भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में सेंध मारी थी। अब उत्तर प्रदेश विधानसभा की बेहद सुरक्षित माने जाने वाली वेबसाइट में सेंध लगने से ऑनलाइन कार्य प्रक्रिया की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद इस वेबसाइट का संचालन करने वाली प्रदेश सरकार की संस्था यूपीडेस्को ने लखनऊ में साइबर थाने में एफआइआर दर्ज करा दी है। इस गंभीर मामले की जानकारी मिलने के बाद साइबर थाने की टीम हैकरों की तलाश में जुट गई है। वेबसाइट हैक होने की सूचना मिलते ही जिम्मेदारों के होश उड़ गए और वह तत्काल हरकत में आकर हैकर्स को पकड़ने में जुट गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!