Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ-केदारनाथ समिति से जुड़े 45 अन्य मंदिरों की यात्रा व्यवस्था होगी भव्य – हेमंत द्विवेदी

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि मंदिर समिति से जुड़े 45 अन्य मंदिरों की यात्रा व्यवस्था को और अधिक भव्य और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देना और देवस्थलों की गरिमा को और ऊंचा उठाना है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में सिर्फ मुख्य मंदिरों ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के मंदिरों की भी अहम भूमिका होती है। इन मंदिरों तक यात्रियों की सुगम पहुंच, साफ-सफाई, जलपान की व्यवस्था, प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, रोशनी, संकेत बोर्ड जैसे मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

द्विवेदी ने बताया कि इसके लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। मंदिर समिति, राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर को दी श्रद्धांजलि

हेमंत द्विवेदी ने बदरीनाथ धाम स्थित विराट सिंहद्वार के निर्माण में महारानी अहिल्याबाई होल्कर के ऐतिहासिक योगदान को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की महान अग्रदूत भी थीं। उन्होंने देशभर में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार और निर्माण कराया, जिनमें बदरीनाथ का विराट सिंहद्वार भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि महारानी के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए समिति उनके नाम पर स्मृति पट्टिका स्थापित करने की योजना पर भी विचार कर रही है, ताकि भावी पीढ़ियाँ उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें।

श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतर अनुभव

मंदिर समिति के इस कदम से न केवल तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान सुविधा और सुरक्षा मिलेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!