Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
मनोरंजन

‘हेरा फेरी 3’ से बाहर हुए परेश रावल, जानिए उनकी यादगार निगेटिव भूमिकाएं

मुंबई। ‘बाबूराव’ के बिना ‘हेरा फेरी 3’ की कल्पना करना फैंस के लिए मुश्किल है, लेकिन हाल ही में अभिनेता परेश रावल ने स्पष्ट किया कि वे इस बार इस चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं होंगे। उनके इस फैसले से जहां फैन्स में मायूसी है, वहीं यह मौका हमें उनके करियर के कुछ निगेटिव किरदारों की याद दिलाने का भी है—जहाँ उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को चौंका दिया।

टेबल नंबर 21 (2013)
यह एक थ्रिलर फिल्म है जो रैगिंग जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। परेश रावल इसमें एक ऐसे पिता की भूमिका में हैं जो अपने बेटे को खोने के बाद एक कपल को अजीबोगरीब खेल में शामिल करता है। उनका किरदार रहस्यमय और चौंकाने वाला है, और फिल्म के क्लाइमेक्स में उनका बदला न्यायसंगत भी लगता है।

तमन्ना (1997)
महेश भट्ट निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल ने एक हिजड़े (किन्नर) का किरदार निभाया जो सड़क पर पड़ी एक नवजात बच्ची को पालता है। हालांकि फिल्म भावनात्मक है, पर इसमें उनका किरदार एक ऐसे समाज से टकराता है जो उसे बार-बार नकारता है। कुछ दृश्यों में उनका गुस्से से भरा व्यवहार उन्हें नायक और खलनायक के बीच की रेखा पर लाकर खड़ा करता है।

सिर्फ तुम (1999)
इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में परेश रावल ने किडनैपर और ब्लैकमेलर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार सीधे तौर पर मुख्य जोड़ी के प्रेम में बाधा बनता है। अपने चालाक और शातिर अंदाज़ में उन्होंने इस भूमिका को जीवंत बना दिया था।

भले ही ‘हेरा फेरी 3’ में बाबूराव नजर न आएं, लेकिन परेश रावल की एक्टिंग की गहराई को समझने के लिए उनके निभाए गए ये गंभीर और निगेटिव रोल एक अलग ही छवि सामने रखते हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में शामिल किया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *