Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादून

अध्यक्ष उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग अन्थवाल की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित की गई पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने निराश्रित पशुओं हेतु स्थान चिन्हित करने की कार्यवाही की जानकारी ली।

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फ़रवरी 2023, मंगलवार, देहरादून। ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक अध्यक्ष उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग राजेन्द्र प्रसाद अन्थवाल की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में अध्यक्ष उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग ने निराश्रित पशुओं हेतु नगर निगम एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भूमि चयन करने तथा अवैध रूप से पशुओं के परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौ सदनों के लंबित भुगतान करवाने तथा जनपद में संचालित पशु डेयरी का नियमानुसार संचालन करवाने तथा नियमित निरीक्षण करवाने को कहा।

जिलाधिकारी ने निराश्रित पशुओं हेतु स्थान चिन्हित करने की कार्यवाही की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त नगर निकाय क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं को रखने हेतु जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग न किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम, नगर पालिका परिषदों द्वारा गौ सदनों के बीजक बजट न होने के कारण लंबित है के भुगतान के संबंध में निदेशक शहरी विकास बोर्ड को बजट हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए।

नगर निगम देहरादून अन्तर्गत वर्तमान में संचालित डेयरी की जानकारी माँगने पर नगर निगम देहरादून के अधिकारियों ने अवगत कराया है कि वर्तमान में 72 डेयरी संचालित है। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर निकाय अन्तर्गत संचालित समस्त डेयरियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए साथ ही डेयरी संचालकों की कार्यशाला आयोजित करने व इस बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पुलिस को जानवरों के परिवहन पर नजर रखने हेतु संबंधित चौकी इंचार्ज को निर्देशित करने तथा पशुओं के परिवहन की सूचना पर जाँच पड़ताल करने के निर्देश दिए। एसपीसीए के प्रतिनिधियों ने जनपद में पालतू श्वान एवं अन्य पालतू जानवरों के पंजीकरण कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पालतू पशुओं के पंजीकरण कराने तथा पंजीकृत ब्रीडर्स की नियमित निरीक्षण कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ० विद्याधर कापड़ी, सीओ नीरज सेमवाल, एसपीसीए से पूजा भौखण्डी, गौरी मौलखी, सदस्य मंयक रावत, मिली जगजोत कौर, शाखुम्बरी गौशाला से सविता नेगी, दून एनिमल वेल्फेयर से आशु अरोड़ा, पशु चिकित्सा अधिकारी सहसपुर डोईवाला, नगर निगम देहरादून एवं नगर निकाय के अधिकारी कार्मिकों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!